पूर्णिया पुलिस ने कार से 32.5 किलो गांजा बरामद किया:दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से नवगछिया जाते समय पकड़े गए; नेटवर्क तलाशने में जुटी पुलिस

पूर्णिया पुलिस ने कार से 32.5 किलो गांजा बरामद किया:दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से नवगछिया जाते समय पकड़े गए; नेटवर्क तलाशने में जुटी पुलिस

पूर्णिया पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 32.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। बरामद गांजा एक सर्वोलेट कार से मिला। तस्कर नेपाल से गांजा लेकर नवगछिया जा रहे थे, तभी उन्हें पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। वाहन चेकिंग के दौरान हुई बरामदगी मामले का खुलासा करते हुए साइबर डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ 2 कनिष्क श्रीवास्तव ने बताया कि 22 अगस्त की रात गश्ती के दौरान पुलिस को अररिया की ओर से गांजा की खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद जलालगढ़ के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान अररिया की तरफ से आ रही एक सिल्वर रंग की सर्वोलेट कार आते दिखी, जिसका नंबर CG 04H 5734 दर्ज था । पुलिस द्वारा गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की में रखे बैग से लगभग साढ़े 32 किलो गांजा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। दोनों ही तस्कर फारबिसगंज के रहने वाले पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान अररिया ज़िला के फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सैफगंज वार्ड संख्या 8 के निवासी 30 वर्गीय बाबुल कुमार तथा थाना क्षेत्र के ही सैफगंज वार्ड संख्या 3 निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद रऊफ के रूप में हुई है । नेपाल से भागलपुर तक फैला नेटवर्क प्रभारी सदर एसडीपीओ 2 ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वो लोग ये गांजा नेपाल से अररिया के कुर्साकांटा अंतर्गत सोनापुर के पास किसी व्यक्ति के जरिए मंगवाया था । इसके बाद यहां कार के जरिए इस खेप को भागलपुर जिले के रंगरा (नवगछिया) में डिलीवर किया जाना था। नेटवर्क तलाशने में जुटी पुलिस डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को पूर्णिया जेल भेज दिया गया है। साथ साथ इनके नेटवर्क के तार भी तलाशने में पुलिस जुटी है । पूर्णिया पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 32.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। बरामद गांजा एक सर्वोलेट कार से मिला। तस्कर नेपाल से गांजा लेकर नवगछिया जा रहे थे, तभी उन्हें पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। वाहन चेकिंग के दौरान हुई बरामदगी मामले का खुलासा करते हुए साइबर डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ 2 कनिष्क श्रीवास्तव ने बताया कि 22 अगस्त की रात गश्ती के दौरान पुलिस को अररिया की ओर से गांजा की खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद जलालगढ़ के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान अररिया की तरफ से आ रही एक सिल्वर रंग की सर्वोलेट कार आते दिखी, जिसका नंबर CG 04H 5734 दर्ज था । पुलिस द्वारा गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की में रखे बैग से लगभग साढ़े 32 किलो गांजा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। दोनों ही तस्कर फारबिसगंज के रहने वाले पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान अररिया ज़िला के फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सैफगंज वार्ड संख्या 8 के निवासी 30 वर्गीय बाबुल कुमार तथा थाना क्षेत्र के ही सैफगंज वार्ड संख्या 3 निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद रऊफ के रूप में हुई है । नेपाल से भागलपुर तक फैला नेटवर्क प्रभारी सदर एसडीपीओ 2 ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वो लोग ये गांजा नेपाल से अररिया के कुर्साकांटा अंतर्गत सोनापुर के पास किसी व्यक्ति के जरिए मंगवाया था । इसके बाद यहां कार के जरिए इस खेप को भागलपुर जिले के रंगरा (नवगछिया) में डिलीवर किया जाना था। नेटवर्क तलाशने में जुटी पुलिस डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को पूर्णिया जेल भेज दिया गया है। साथ साथ इनके नेटवर्क के तार भी तलाशने में पुलिस जुटी है ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *