17 डेंगू मरीज मिले, घरों में लार्वा मिलने पर चालान

17 डेंगू मरीज मिले, घरों में लार्वा मिलने पर चालान

भास्कर न्यूज | जालंधर शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के हिसाब से 17 डेंगू और 2 चिकनगुनिया मरीज मिले हैं, लेकिन असली खौफ सरकारी आंकड़ों के पीछे छिपा है। वैसे जिन इलाकों में डेंगू के मरीज पॉजिटिव मिल रही है, तो हेल्थ विभाग की तरफ से फागिंग भी कराई जा रही है। हेल्थ विभाग के ग्राउंड सर्वे में 762 कंटेनरों और 737 घरों में डेंगू का जानलेवा लार्वा मिला है, जो शहर को महामारी की कगार पर खड़ा कर रहा है। शहर में साल 2024 में भार्गव कैंप, आबादपुरा और मॉडल हाउस समेत 7 इलाके हॉट स्पॉट बन चुके हैं। इस बार स्थिति कंट्रोल में बनी है, इसलिए हॉटस्पॉट एरिया नहीं बने हैं। इसके बावजूद भी निगम की नींद नहीं खुली है। निगम ने कार्रवाई के नाम पर चालान की संख्या शून्य है। साल 2024 के डेंगू के हॉटस्पॉट एरिया… भार्गव कैंप , आबादपुरा, मॉडल हाउस, बस्ती गुजां, ढन्न मोहल्ला, भूर मंडी, जालंधर कैंट, पंजाब रोडवेज डिपो 2 निगम व प्रशासन की पोल खोलता डेटा लार्वा की स्थिति -सर्वेक्षण के दौरान 737 घरों और 762 कंटेनरों में डेंगू का लार्वा पाया गया है। -केवल शहरी क्षेत्रों की बात करें तो 568 कंटेनरों और 547 घरों में डेंगू लार्वा एक्टिव मिला है। नगर निगम की कार्रवाई -762 जगह डेंगू का लार्वा मिलने के बावजूद नगर निगम द्वारा काटा गया चालान: 0 (शून्य) -निगम द्वारा जारी प्री-चालान नोटिस : 0 (शून्य)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *