रघुनाथपुर स्थित कबड्डी कोर्ट पर शनिवार को सीनियर पुरुष बक्सर कबड्डी टीम के गैर-आवासीय कैंप का शुभारंभ हुआ। जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन शशि कुमार राय और जयशंकर चौधरी ने पूजा-अर्चना की। जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन शशि कुमार राय ने बताया कि राजगीर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 8 से 11 सितंबर तक प्रथम स्टेज गेम प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसका आयोजन बिहार ओलंपिक संघ, खेल प्राधिकरण, बिहार सरकार और बिहार कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पिछले वर्ष राज्य सीनियर पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली बिहार की आठ टीमें ही हिस्सा लेंगी। रघुनाथपुर स्थित कबड्डी कोर्ट पर शनिवार को सीनियर पुरुष बक्सर कबड्डी टीम के गैर-आवासीय कैंप का शुभारंभ हुआ। जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन शशि कुमार राय और जयशंकर चौधरी ने पूजा-अर्चना की। जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन शशि कुमार राय ने बताया कि राजगीर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 8 से 11 सितंबर तक प्रथम स्टेज गेम प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसका आयोजन बिहार ओलंपिक संघ, खेल प्राधिकरण, बिहार सरकार और बिहार कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पिछले वर्ष राज्य सीनियर पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली बिहार की आठ टीमें ही हिस्सा लेंगी।

