बारिश में नुकसान के बाद राहत सामग्री नहीं मिली:वार्ड-2 के लोगों ने नगर परिषद के बाहर किया प्रदर्शन, 4 घंटे बाद तहसीलदार की समझाइश पर माने

बारिश में नुकसान के बाद राहत सामग्री नहीं मिली:वार्ड-2 के लोगों ने नगर परिषद के बाहर किया प्रदर्शन, 4 घंटे बाद तहसीलदार की समझाइश पर माने

सतना के बिरसिंहपुर में भारी बारिश के बाद राहत नहीं मिलने से नाराज वार्ड-2 के लोगों ने शनिवार को नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। वार्डवासियों के अनुसार, 19 और 20 अगस्त को हुई तेज बारिश के कारण उनके घरों में पानी भर गया था। इससे गृहस्थी का सामान खराब हो गया। हरिजन बस्ती में करीब आधा दर्जन कच्चे मकान भी क्षतिग्रस्त हुए थे। बारिश के बाद तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा और पटवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी थी। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आपदा सहायता के साथ भोजन और पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। दो दिन बाद भी राहत नहीं मिलने का आरोप प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घटना के दो दिन बाद भी प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं पहुंची। उनका कहना है कि हरिजन बस्ती में जलभराव नगर परिषद की लापरवाही के कारण हुआ। इसके बावजूद सीएमओ और अध्यक्ष ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात नहीं की। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा और सभापुर टीआई शंखधर द्विवेदी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। चार घंटे बाद खत्म हुआ प्रदर्शन करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद तहसीलदार की समझाइश पर लोग धरने से उठ गए। इसके बाद प्रभावित परिवारों को आपदा राहत के पैकेट वितरित किए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *