ग्रामीण बोला-‘रिची पांडेय जैसा अधिकारी अब तक नहीं आया’:सीतामढ़ी DM के तबादले पर रोए, कहा-‘व्हाट्सएप पर भी कार्रवाई कराई’

ग्रामीण बोला-‘रिची पांडेय जैसा अधिकारी अब तक नहीं आया’:सीतामढ़ी DM के तबादले पर रोए, कहा-‘व्हाट्सएप पर भी कार्रवाई कराई’

सीतामढ़ी के पूर्व जिला पदाधिकारी रिची पांडेय के तबादले के बाद एक ग्रामीण की भावुक प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुप्पी प्रखंड के मोहनी मंडल निवासी दीपक पटेल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पूर्व डीएम के तबादले की बात करते हुए रोते हुए दिख रहे हैं। दीपक पटेल ने कहा कि सीतामढ़ी में पहली बार किसी डीएम के तबादले पर किसी ग्रामीण को इस तरह भावुक होते देखा गया है। उन्होंने रिची पांडेय की प्रशंसा करते हुए कहा, “रिची पांडेय जैसा डीएम सीतामढ़ी में अब तक नहीं आया। मैं जब भी किसी समस्या या शिकायत को लेकर उनके पास गया या व्हाट्सएप पर संपर्क किया, उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई कराई।” दीपक ने बताया कि डीएम के तबादले की खबर से उन्हें काफी दुख हुआ है। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “मेरा कलेजा फट गया है, आंखों से आंसू रुक नहीं रहे हैं।” उनका कहना है कि पूर्व डीएम आम लोगों की समस्याओं को सुनने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए जाने जाते थे। दीपक की यह भावुक प्रतिक्रिया अब सोशल मीडिया पर तेजी से साझा की जा रही है। वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ग्रामीण का इस तरह सार्वजनिक रूप से भावुक होना पूर्व डीएम के प्रति लोगों की व्यक्तिगत भावनाओं और उनके कार्यकाल की चर्चाओं को सामने ला रहा है। बता दें कि 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रिची पांडेय का तबादला सीतामढ़ी से बेगूसराय किया गया है। वहीं, भोजपुर के डीएम रहे 2017 बैच के आईएएस अधिकारी तनय सुल्तानिया को सीतामढ़ी का नया डीएम नियुक्त किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को सीतामढ़ी में पदभार ग्रहण कर लिया है। सीतामढ़ी के पूर्व जिला पदाधिकारी रिची पांडेय के तबादले के बाद एक ग्रामीण की भावुक प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुप्पी प्रखंड के मोहनी मंडल निवासी दीपक पटेल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पूर्व डीएम के तबादले की बात करते हुए रोते हुए दिख रहे हैं। दीपक पटेल ने कहा कि सीतामढ़ी में पहली बार किसी डीएम के तबादले पर किसी ग्रामीण को इस तरह भावुक होते देखा गया है। उन्होंने रिची पांडेय की प्रशंसा करते हुए कहा, “रिची पांडेय जैसा डीएम सीतामढ़ी में अब तक नहीं आया। मैं जब भी किसी समस्या या शिकायत को लेकर उनके पास गया या व्हाट्सएप पर संपर्क किया, उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई कराई।” दीपक ने बताया कि डीएम के तबादले की खबर से उन्हें काफी दुख हुआ है। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “मेरा कलेजा फट गया है, आंखों से आंसू रुक नहीं रहे हैं।” उनका कहना है कि पूर्व डीएम आम लोगों की समस्याओं को सुनने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए जाने जाते थे। दीपक की यह भावुक प्रतिक्रिया अब सोशल मीडिया पर तेजी से साझा की जा रही है। वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ग्रामीण का इस तरह सार्वजनिक रूप से भावुक होना पूर्व डीएम के प्रति लोगों की व्यक्तिगत भावनाओं और उनके कार्यकाल की चर्चाओं को सामने ला रहा है। बता दें कि 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रिची पांडेय का तबादला सीतामढ़ी से बेगूसराय किया गया है। वहीं, भोजपुर के डीएम रहे 2017 बैच के आईएएस अधिकारी तनय सुल्तानिया को सीतामढ़ी का नया डीएम नियुक्त किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को सीतामढ़ी में पदभार ग्रहण कर लिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *