टीकमगढ़ अस्पताल चौराहे पर सांडों की भिड़ंत, राहगीर परेशान:बाइक सवार बाल-बाल बचा, नपा के अभियान पर सवाल

टीकमगढ़ अस्पताल चौराहे पर सांडों की भिड़ंत, राहगीर परेशान:बाइक सवार बाल-बाल बचा, नपा के अभियान पर सवाल

टीकमगढ़ शहर के व्यस्त अस्पताल चौराहे पर शनिवार शाम दो आवारा सांड आपस में भिड़ गए। इस घटना से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। सांडों की भिड़ंत के दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति उनसे टकराने से बाल-बाल बचा। आसपास के दुकानदारों ने डंडे और पानी डालकर उन्हें भगाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। लगभग 10 से 15 मिनट तक सड़क पर यातायात बाधित रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में आवारा गोवंश के कारण ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इससे पहले लुकमान चौराहे पर सांडों की टक्कर से लईक खान की कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं, कोतवाली के पास एक अन्य घटना में बाइक सवार प्रमोद वंशकार घायल हो गए थे। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे आवारा सांड राहगीरों पर अक्सर हमला करते हैं। शनिवार की घटना के दौरान सांडों की लड़ाई इतनी तेज थी कि सड़क के दोनों ओर वाहनों को रुकना पड़ा। कई लोगों ने अपनी बाइक मोड़कर वैकल्पिक रास्तों का उपयोग किया। कई आवारा जानवरों को शहर से बाहर किया नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि वे कई बार आवारा जानवरों को शहर की सीमा से बाहर कर चुके हैं और कुछ को आसपास की गौशालाओं में भी स्थानांतरित किया गया है। हालांकि, इसके बावजूद सड़कों पर गोवंश की संख्या कम नहीं हो रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इन्हें पकड़ने के लिए एक बार फिर अभियान चलाया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *