प्रेम विवाह के बाद युवती ने मांगी सुरक्षा:बरेली में परिजनों पर धमकाने का आरोप, बोली- अपनी मर्जी से समीर से की शादी

प्रेम विवाह के बाद युवती ने मांगी सुरक्षा:बरेली में परिजनों पर धमकाने का आरोप, बोली- अपनी मर्जी से समीर से की शादी

बरेली में प्रेम विवाह करने वाली युवती ने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। शाहमतगंज के बासमंडी निवासी सानिया ने अपने साथी समीर कुमार के साथ डीआईजी को प्रार्थना पत्र दिया है। दोनों ने बताया कि वे कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और अपनी मर्जी से शादी की है। सानिया के मुताबिक, दोनों ने धार्मिक रीति से विवाह करने के बाद 21 अगस्त को विधिक विवाह भी किया। उसने आरोप लगाया कि शादी से नाराज उसकी मां, चाचा और भाई उन्हें धमकी दे रहे हैं। युवती ने कहा कि उसने बिना किसी दबाव के समीर से शादी की है। समीर ने बताया कि दोनों लंबे समय से रिश्ते में हैं और उसके परिवार को शादी से कोई आपत्ति नहीं है। दोनों ने पुलिस से युवती के कानूनी बयान दर्ज कराने, सुरक्षा देने और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *