कैमूर में पुलिस ने 687 लीटर अवैध शराब नष्ट की:SP के निर्देश पर 14 मामलों से जब्त शराब का सफाया

कैमूर में पुलिस ने 687 लीटर अवैध शराब नष्ट की:SP के निर्देश पर 14 मामलों से जब्त शराब का सफाया

कैमूर पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को मोहनिया थाना परिसर में बड़ी मात्रा में जब्त शराब को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई कैमूर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि विभिन्न अभियानों और छापेमारी के दौरान जब्त किए गए कुल 14 मामलों की शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान 687.655 लीटर देशी और विदेशी शराब को गाड़ी चलाकर नष्ट किया गया। विनष्टीकरण प्रक्रिया के समय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे, जिनकी निगरानी में यह कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। अवैध शराब की तस्करी, निर्माण और बिक्री में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ऐसे कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कैमूर पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को मोहनिया थाना परिसर में बड़ी मात्रा में जब्त शराब को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई कैमूर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि विभिन्न अभियानों और छापेमारी के दौरान जब्त किए गए कुल 14 मामलों की शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान 687.655 लीटर देशी और विदेशी शराब को गाड़ी चलाकर नष्ट किया गया। विनष्टीकरण प्रक्रिया के समय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे, जिनकी निगरानी में यह कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। अवैध शराब की तस्करी, निर्माण और बिक्री में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ऐसे कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *