आजमगढ़ में खाद्य विभाग की छापेमारी:8 खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, 250 किलो मिठाई नष्ट

आजमगढ़ में खाद्य विभाग की छापेमारी:8 खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, 250 किलो मिठाई नष्ट

आजमगढ़ जिले में श्रावण मास और आगामी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को विभागीय सचल दल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के आठ नमूने लिए। इसके साथ ही तैयार की गई 250 किलो मिठाइयों को जब्त कर नष्ट कराया गया। इसकी कीमत करीब 62,500 रुपये बताई गई है। सहायक आयुक्त खाद्य आजमगढ़ सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में खाद्य विभाग की यह छापेमारी लगातार जारी रहेगी। लगातार चलता रहेगा अभियान
सहायक आयुक्त खाद्य आजमगढ़ सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में खाद्य विभाग की यह छापेमारी लगातार जारी रहेगी। इस अभियान के तहत रामपुर मुसेपुर स्थित मिठाई निर्माण इकाई से डोडा बर्फी, मिल्क केक, सूजी और एक अपमिश्रक के नमूने लिए गए। इसी दौरान अस्वच्छ परिस्थितियों में निर्मित करीब 250 किलो मिठाइयां मिलीं। जिन्हें मौके पर जब्त कर नष्ट करा दिया गया।
इसके अलावा बूढ़नपुर स्थित दो मिठाई प्रतिष्ठानों से छेना मिठाई और कालाजाम के नमूने लिए गए। गंभीरपुर से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और सगड़ी क्षेत्र से दूध का नमूना भी संग्रहित किया गया। सभी आठ नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाद्य सचल प्रयोगशाला के माध्यम से स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल कंधरापुर, कंपोजिट विद्यालय गोरिया बिलरियागंज और प्राथमिक विद्यालय अमोड़ा में रसोइयों तथा विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थों की शुद्धता, गुणवत्ता और सुरक्षित रखरखाव के संबंध में जानकारी दी गई। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आजमगढ़ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि श्रावण मास और रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थों के खिलाफ छापेमार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को खुले में और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का भंडारण या बिक्री न करने की चेतावनी दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *