कैमूर जिला अधिकारी-सह-अध्यक्ष की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आगे की कार्रवाई के लिए 343 मामलों को भेजा जिलाधिकारी ने जिले के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को समयबद्ध तरीके से सुधारात्मक कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि हिट एंड रन के कुल 368 आवेदनों में से 343 मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा चुका है। जिला परिवहन पदाधिकारी को शेष आवेदनों और नॉन-हिट एंड रन मामलों के अभिलेख मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल) को शीघ्र भेजने का निर्देश दिया गया। मौके पर मौजूद रहे पुलिस अधिकारी सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, प्रशासन ने बिना हेलमेट वाहन चलाने और अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ नियमित जांच और सख्त प्रवर्तन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि सभी विभागों और नागरिकों का साझा दायित्व है। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कैमूर जिला अधिकारी-सह-अध्यक्ष की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आगे की कार्रवाई के लिए 343 मामलों को भेजा जिलाधिकारी ने जिले के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को समयबद्ध तरीके से सुधारात्मक कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि हिट एंड रन के कुल 368 आवेदनों में से 343 मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा चुका है। जिला परिवहन पदाधिकारी को शेष आवेदनों और नॉन-हिट एंड रन मामलों के अभिलेख मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल) को शीघ्र भेजने का निर्देश दिया गया। मौके पर मौजूद रहे पुलिस अधिकारी सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, प्रशासन ने बिना हेलमेट वाहन चलाने और अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ नियमित जांच और सख्त प्रवर्तन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि सभी विभागों और नागरिकों का साझा दायित्व है। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

