मधुबनी शहर में जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। चौभच्चा चौक से लेकर रेलवे स्टेशन रोड तक दिनभर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। यातायात पुलिस की तैनाती और वन-वे व्यवस्था के बावजूद लोगों को जाम से राहत नहीं मिल पा रही है। हर दिन जाम की समस्या झेल रहे लोग जाम का एक प्रमुख कारण मालगोदाम मार्ग पर पार्किंग की उचित व्यवस्था का अभाव है। यहां सड़क किनारे टेंपो और ई-रिक्शा की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और आवागमन बाधित होता है। शहर में प्रवेश करते ही लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। कई मीटर तक वाहनों की लंबी कतारें स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब तक शहर में व्यवस्थित वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक जाम की समस्या से स्थायी समाधान मिलना मुश्किल है। इसके अतिरिक्त, 13 नंबर गुमती पर भी ट्रेन आने से पहले रेलवे फाटक बंद होने पर दोनों ओर कई मीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। फाटक खुलने के बाद भी वाहनों का दबाव कम होने में काफी समय लगता है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि यहां ओवरब्रिज निर्माण की चर्चा कई वर्षों से चल रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। शहरवासियों ने प्रशासन से पार्किंग स्थल विकसित करने, अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने और 13 नंबर गुमती पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। मधुबनी शहर में जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। चौभच्चा चौक से लेकर रेलवे स्टेशन रोड तक दिनभर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। यातायात पुलिस की तैनाती और वन-वे व्यवस्था के बावजूद लोगों को जाम से राहत नहीं मिल पा रही है। हर दिन जाम की समस्या झेल रहे लोग जाम का एक प्रमुख कारण मालगोदाम मार्ग पर पार्किंग की उचित व्यवस्था का अभाव है। यहां सड़क किनारे टेंपो और ई-रिक्शा की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और आवागमन बाधित होता है। शहर में प्रवेश करते ही लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। कई मीटर तक वाहनों की लंबी कतारें स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब तक शहर में व्यवस्थित वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक जाम की समस्या से स्थायी समाधान मिलना मुश्किल है। इसके अतिरिक्त, 13 नंबर गुमती पर भी ट्रेन आने से पहले रेलवे फाटक बंद होने पर दोनों ओर कई मीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। फाटक खुलने के बाद भी वाहनों का दबाव कम होने में काफी समय लगता है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि यहां ओवरब्रिज निर्माण की चर्चा कई वर्षों से चल रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। शहरवासियों ने प्रशासन से पार्किंग स्थल विकसित करने, अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने और 13 नंबर गुमती पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

