‘पक्का हो गया मैं Gen Alpha हूं’ कंगना रनौत ने बच्चे का वीडियो शेयर कर दिया उदाहरण

‘पक्का हो गया मैं Gen Alpha हूं’ कंगना रनौत ने बच्चे का वीडियो शेयर कर दिया उदाहरण

Kangana Ranaut Post: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक बयानों और सोशल मीडिया पर अपनी अलग सोच के लिए पहचानी जाती हैं। लेकिन इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या फिल्म नहीं, बल्कि एक मजेदार वीडियो है, जिसे शेयर करते हुए कंगना ने खुद को ‘जेन अल्फा’ (Gen Alpha) घोषित कर दिया है।

Kangana Ranaut Post
कंगना रनौत का पोस्ट

कंगना रनौत का पोस्ट हुआ वायरल

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर जिंदगी, संस्कृति व सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक बच्ची का मजेदार वीडियो डाला। इस वीडियो के जरिए उन्होंने ‘सामान्य लोग’ और आज के ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स’ (Influencers) के बीच के अंतर को उदाहरण देकर समझाया है।

क्या है वायरल वीडियो में?

कंगना ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक छोटी बच्ची दो अलग-अलग अंदाज में सलाद पत्ता (Lettuce) खाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में पहले एक नॉर्मल इंसान का रवैया (Normal Person) दिखाया गया है। शुरुआती हिस्से में बच्ची बिल्कुल शांत भाव से बिना किसी ड्रामे के सलाद का एक पत्ता खाती है और कहती है- “यह बस एक सलाद पत्ता है।” 

वहीं वीडियो में दूसरे ही पल इन्फ्लुएंसर का ड्रामा (Influencer Culture) दिखाया गया है। जिसमें वह कैमरे के सामने आती है और काफी एनर्जी के साथ ‘फूड रिव्यू’ शुरू कर देती है। वह कैमरे के सामने हाथ हिलाते हुए चिल्लाती है- “हाय गाइस! हम वापस आ गए हैं एक और फूड रिव्यू के साथ!”  इसके बाद वह सलाद के पूरे फूल को बार-बार थपथपाती है, तरह-तरह के चेहरे बनाती है और बहुत बढ़ा-चढ़ाकर उसकी तारीफ करती है। आखिर में एक फ्लाइंग किस देती है। इसी वीडियो पर कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है।

कंगना ने क्या कहा?

इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने चुटकी ली और लिखा, “अब यह पूरी तरह पक्का हो गया है कि मैं खुद को ‘जेन अल्फा’ मानती हूं। जेन अल्फा का मतलब है- सीधे मुद्दे की बात करना, बिना किसी फालतू बकवास के।”

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा?

आज के डिजिटल युग में जहां सोशल मीडिया पर छोटी-छोटी चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का चलन (Influencer Culture) बढ़ गया है, वहीं कंगना का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। कुछ समय पहले कंगना रनौत ने Gen Z को जनरेशन गटर कहा था जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी, बाद में कंगना को अपने बयान को लेकर सफाई देनी पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *