मधेपुरा में 12.90GM स्मैक के साथ 4 अरेस्ट:खगड़िया का युवक ले जा रहा था ; पुलिस ने स्कॉर्पियो और बुलेट पकड़ी

मधेपुरा में 12.90GM स्मैक के साथ 4 अरेस्ट:खगड़िया का युवक ले जा रहा था ; पुलिस ने स्कॉर्पियो और बुलेट पकड़ी

मधेपुरा के रतवारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12.90 ग्राम स्मैक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान एक स्कॉर्पियो और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की है। यह कार्रवाई कपसिया मुसहरी टोला के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति स्मैक लेकर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद कपसिया मुसहरी टोला के पास वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहे खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के चोरली वार्ड आठ निवासी मो. फिरोज आलम और मो. तौकिर को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से पॉलीथिन में रखा 5.10 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ में पुलिस को स्मैक उपलब्ध कराने वाले कापुर निवासी राजकुमार यादव के संबंध में जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने पर भागने का प्रयास कर रहे खापुर वार्ड 13 निवासी सुधीर यादव और संकित यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। घर की तलाशी में 2.70 ग्राम स्मैक और स्मैक रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले छोटे-छोटे खाली पन्नीनुमा पैकेट मिले। घर के पास खड़ी स्कॉर्पियो की तलाशी में 5.10 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया। इस मामले में रतवारा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। प्राथमिकी में राजकुमार यादव को फरार बताया गया है, जबकि सुधीर यादव, संकित यादव, मो. फिरोज आलम और मो. तौकिर को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी दल में रतवारा थानाध्यक्ष सुड्ड कुमार, मंटू कुमार मांझी, जावेद इकबाल, भरत पासवान सहित पुलिस पदाधिकारी, सिपाही, महिला सिपाही एवं गृह रक्षक शामिल थे। मधेपुरा के रतवारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12.90 ग्राम स्मैक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान एक स्कॉर्पियो और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की है। यह कार्रवाई कपसिया मुसहरी टोला के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति स्मैक लेकर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद कपसिया मुसहरी टोला के पास वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहे खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के चोरली वार्ड आठ निवासी मो. फिरोज आलम और मो. तौकिर को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से पॉलीथिन में रखा 5.10 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ में पुलिस को स्मैक उपलब्ध कराने वाले कापुर निवासी राजकुमार यादव के संबंध में जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने पर भागने का प्रयास कर रहे खापुर वार्ड 13 निवासी सुधीर यादव और संकित यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। घर की तलाशी में 2.70 ग्राम स्मैक और स्मैक रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले छोटे-छोटे खाली पन्नीनुमा पैकेट मिले। घर के पास खड़ी स्कॉर्पियो की तलाशी में 5.10 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया। इस मामले में रतवारा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। प्राथमिकी में राजकुमार यादव को फरार बताया गया है, जबकि सुधीर यादव, संकित यादव, मो. फिरोज आलम और मो. तौकिर को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी दल में रतवारा थानाध्यक्ष सुड्ड कुमार, मंटू कुमार मांझी, जावेद इकबाल, भरत पासवान सहित पुलिस पदाधिकारी, सिपाही, महिला सिपाही एवं गृह रक्षक शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *