Australia vs Bangladesh, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त ही गया है। ऑस्ट्रेलिया ने बंगालदेश को 64 रन पर समेटने के बाद पहली पारी में आठ विकेट खोकर 165 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर कैमरन ग्रीन 51 और नाथन लायन 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मैके में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है और कुल मिलाकर पहले दिन 18 विकेट गिरे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने बल्लेबाजों पर कहर बरपाते हुए छह – छह विकेट झटके हैं।

