गोपालगंज जिले में बुधवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। तेज धूप के साथ आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे धूप और बादलों के बीच लुका-छिपी जारी है। इस कारण लोगों को कभी गर्मी और उमस का अनुभव हो रहा है, तो कभी हल्की राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान लगभग 34°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने की संभावना है। बादलों की मौजूदगी और बीच-बीच में तेज धूप के कारण हवा में नमी का स्तर बढ़ गया है। 34°C तापमान होने के बावजूद उमस के कारण लोगों को अधिक गर्मी महसूस हो रही है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह हवा में ठंडक न होने से छांव में भी उमस से पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही है। बदलते मौसम का असर आम जनजीवन पर दिख रहा है। सुबह तेज धूप निकलने पर बाजार और सड़कों पर निकले लोगों ने छाते और गमछे का उपयोग किया। आसमान में छाए काले बादलों को देखकर क्षेत्र के किसान बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। धान की फसल के लिए इस समय अच्छी बारिश की आवश्यकता है। चिकित्सकों ने ऐसे बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है। उमस और पसीने के कारण डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है। बारिश और वज्रपात, मेघगर्जन की प्रबल संभावना आसमान में बादलों का जमावड़ा बढ़ने से शाम तक जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। यदि बारिश होती है, तो तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकेगी। हालांकि गोपालगंज में आज से लेकर अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश और वज्रपात मेघगर्जन की प्रबल संभावना बनी हुई है। 22 और 23 अगस्त की दोपहर बाद या शाम के समय गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश की संभावना लगभग 80% है। जबकि 24 से 27 अगस्त के दौरान मानसून की गतिविधियां तेज रहेंगी और अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की पूरी संभावना है। गोपालगंज जिले में बुधवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। तेज धूप के साथ आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे धूप और बादलों के बीच लुका-छिपी जारी है। इस कारण लोगों को कभी गर्मी और उमस का अनुभव हो रहा है, तो कभी हल्की राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान लगभग 34°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने की संभावना है। बादलों की मौजूदगी और बीच-बीच में तेज धूप के कारण हवा में नमी का स्तर बढ़ गया है। 34°C तापमान होने के बावजूद उमस के कारण लोगों को अधिक गर्मी महसूस हो रही है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह हवा में ठंडक न होने से छांव में भी उमस से पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही है। बदलते मौसम का असर आम जनजीवन पर दिख रहा है। सुबह तेज धूप निकलने पर बाजार और सड़कों पर निकले लोगों ने छाते और गमछे का उपयोग किया। आसमान में छाए काले बादलों को देखकर क्षेत्र के किसान बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। धान की फसल के लिए इस समय अच्छी बारिश की आवश्यकता है। चिकित्सकों ने ऐसे बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है। उमस और पसीने के कारण डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है। बारिश और वज्रपात, मेघगर्जन की प्रबल संभावना आसमान में बादलों का जमावड़ा बढ़ने से शाम तक जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। यदि बारिश होती है, तो तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकेगी। हालांकि गोपालगंज में आज से लेकर अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश और वज्रपात मेघगर्जन की प्रबल संभावना बनी हुई है। 22 और 23 अगस्त की दोपहर बाद या शाम के समय गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश की संभावना लगभग 80% है। जबकि 24 से 27 अगस्त के दौरान मानसून की गतिविधियां तेज रहेंगी और अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की पूरी संभावना है।

