उदयपुर के 36 वार्डों पर देहात कांग्रेस का दबदबा:कांग्रेस का बोर्ड बनने पर मेयर के लिए निर्णायक होंगे, परिसीमन के बाद बढ़ा निगम का दायरा

उदयपुर के 36 वार्डों पर देहात कांग्रेस का दबदबा:कांग्रेस का बोर्ड बनने पर मेयर के लिए निर्णायक होंगे, परिसीमन के बाद बढ़ा निगम का दायरा

उदयपुर नगर निगम चुनाव में इस बार कांग्रेस देहात की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। नगर निगम के 80 वार्डों में से 36 वार्ड ऐसे हैं, जो देहात कांग्रेस कमेटी के विधानसभा क्षेत्रों में आते हैं। ऐसे में इन वार्डों में उम्मीदवारों के चयन से लेकर चुनावी रणनीति तक में देहात कांग्रेस की बड़ी भूमिका रहेगी। यही 36 वार्ड कांग्रेस के मेयर के चेहरे की जीत-हार में भी निर्णायक साबित हो सकते हैं। वार्ड परिसीमन के बाद नगर निगम का दायरा बढ़ा है। पेराफेरी के कई गांव नगर निगम में शामिल होने के साथ ही अब उदयपुर ग्रामीण के अलावा मावली और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा भी निगम में आया है। इससे नगर निगम चुनाव में देहात कांग्रेस का राजनीतिक प्रभाव पहले की तुलना में बढ़ गया है। कलस्टर और वार्डवार प्रभारी नियुक्त किए चुनाव की घोषणा के साथ ही देहात कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इन 36 वार्डों में संभावित उम्मीदवारों की तलाश और चुनावी समीकरणों को मजबूत करने के लिए कलस्टर प्रभारी और वार्डवार प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। संगठन की टीमें वार्डों में सक्रिय होकर दावेदारों और स्थानीय समीकरणों की जानकारी जुटा रही हैं। देहात कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा का कहना है कि इस बार नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि देहात के वार्डों की भूमिका कांग्रेस का मेयर बनाने में भी महत्वपूर्ण रहेगी। इन वार्डों में कांग्रेस की टीमों ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। परिसीमन ने बदला नगर निगम का राजनीतिक समीकरण अब तक नगर निगम के वार्डों में उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा शामिल रहता था, जबकि कुछ वार्ड उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आते थे। नए परिसीमन के बाद तस्वीर बदल गई है। नगर निगम में उदयपुर ग्रामीण के साथ मावली और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्रों के हिस्से भी शामिल किए गए हैं। इससे देहात कांग्रेस का दखल बढ़ा है। विधानसभावार देखिए 36 वार्ड देहात कांग्रेस के अंतर्गत आने वाले 36 वार्डों में उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 33 वार्ड शामिल हैं। इसके अलावा मावली विधानसभा क्षेत्र में आने वाले 2 वार्ड और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र का 1 वार्ड नगर निगम में शामिल है। इस तरह कुल 36 वार्डों में देहात कांग्रेस की संगठनात्मक भूमिका रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *