पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें:पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारे हवारा ने कस्टडी पेरोल से इनकार किया, सुरक्षा घेरे में मां से नहीं मिलना चाहता

पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें:पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारे हवारा ने कस्टडी पेरोल से इनकार किया, सुरक्षा घेरे में मां से नहीं मिलना चाहता

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में मंडोली जेल (दिल्ली) में सजा काट रहे बब्बर खालसा से जुड़े जगतार सिंह हवारा ने कस्टडी पेरोल लेने से इनकार कर दिया है। हवारा को गंभीर रूप से बीमार मां से मिलने के लिए पुलिस सुरक्षा के साथ कस्टडी पेरोल मंजूर हुई थी। हालांकि उसने सुरक्षा घेरे में मां से मिलने जाने से मना कर दिया। उसने सामान्य पेरोल देने की मांग की है। अब जेल के शीर्ष अधिकारी उसके अनुरोध पर अंतिम फैसला लेंगे। दिल्ली जेल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कोर्ट के निर्देश और सुरक्षा समीक्षा के आधार पर हवारा को तीन दिन की कस्टडी पेरोल मंजूर की गई थी। हाई-रिस्क कैदी होने के कारण पेरोल के दौरान उसके साथ सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती जरूरी थी। हालांकि, हवारा ने पुलिस सुरक्षा में मां से मिलने जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसके सामान्य पेरोल के अनुरोध पर विचार किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *