जयपुर में बिजनेसमैन से 2 लाख की लूट:पीछे से दौड़ते आए बदमाश, हाथ में लगा बैग छीन भागे

जयपुर में बिजनेसमैन से 2 लाख की लूट:पीछे से दौड़ते आए बदमाश, हाथ में लगा बैग छीन भागे

जयपुर में बदमाश एक बिजनेसमैन के हाथ में लगा बैग छीनकर भाग गए। बैग में करीब 2 लाख रुपए थे। मामले में पीड़ित बिजनेसमैन ने गुरुवार को सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लुटेरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम एसआई दिनेश ने बताया कि सदर इलाके में पावर हाउस रोड पर रहने वाले राजु अग्रवाल (50) से लूट की वारदात हुई। वह रेलवे स्टेशन के पास स्थित दुकान से सिगरेट-गुटखा का बिजनेस करते हैं। बुधवार रात करीब 10:45 बजे राजु और उनके भाई चिरंजीलाल ने साथ मिलकर शॉप क्लोज की। कपड़े का बैग हाथ में लेकर घर जाने के लिए निकले। शिकायत के अनुसार, महज कुछ दूरी पर ही तंवर गेस्ट हाउस के पास पहुंचते ही पीछे से दो लड़के आए। और दौड़ते हुए झपट्टा मारकर उनके हाथ में लगा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस शिकायत में बताया कि लुटे गए बैग में दुकान के पूरे दिन का कलेक्शन 2 लाख रुपए रखे थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *