गोरखपुर में लैंडिंग से पहले इंडिगो फ्लाइट ने किया गो-अराउंड:APU इनलेट के पास खरोंच मिली; 178 यात्रियों को लेकर आ रहा था विमान

गोरखपुर में लैंडिंग से पहले इंडिगो फ्लाइट ने किया गो-अराउंड:APU इनलेट के पास खरोंच मिली; 178 यात्रियों को लेकर आ रहा था विमान

दिल्ली से गोरखपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट ने एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले एहतियातन गो-अराउंड किया। 19 अगस्त को फ्लाइट 6E 2381 के पायलट ने सुरक्षा को देखते हुए पहली लैंडिंग रोक दी और विमान को दोबारा लैंडिंग के लिए ऊपर ले गए। इसके बाद फ्लाइट ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री और क्रू सामान्य रूप से विमान से बाहर आ गए। फ्लाइट में 178 यात्री सवार थे। फ्लाइट के उतरने के बाद नियमित जांच के दौरान मेंटेनेंस टीम को पिछले हिस्से में लगे ऑक्जिलरी पावर यूनिट (APU) के इनलेट के पास मामूली खरोंच के निशान मिले। इसके बाद फ्लाइट को तुरंत अस्थायी तौर पर उड़ान से हटा दिया गया। फ्लाइट की तकनीकी जांच और जरूरी मरम्मत की जा रही है। तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद ही इसे दोबारा उड़ान में शामिल किया जाएगा। इंडिगो प्रवक्ता ने कहा कि गो-अराउंड का फैसला पूरी तरह सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों, क्रू और फ्लाइट की सुरक्षा कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। दूसरे फ्लाइट के यात्रियों को करना पड़ा इंतजार गो-अराउंड का सीधा असर 19 अगस्त को गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली दूसरी फ्लाइट 6E 5013 पर पड़ा। फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब 5 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना हुई। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। इससे कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स और जरूरी काम भी प्रभावित हुए, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को संभालने के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने तेजी दिखाते हुए वैकल्पिक विमान VT-IBC की व्यवस्था की। यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार के दौरान नाश्ते और भोजन उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा, जिन यात्रियों को तत्काल यात्रा करनी थी, उन्हें वैकल्पिक फ्लाइट विकल्प दिए गए। जबकि अन्य को नियमानुसार पूरा रिफंड भी उपलब्ध कराया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *