भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी भारत सोनी ने शुक्रवार की देर शाम सीवान के 42वें पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। एसपी आवास पहुंचने के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत एसपी ने नए आईबी में जिले के पुलिस पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था और भौगोलिक स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। योगदान के तुरंत बाद एसपी भारत सोनी ने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पेट्रोलिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने का निर्देश उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में शांति व्यवस्था कायम रखना और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। एसपी ने कहा कि जिले में सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। आपराधिक घटनाओं में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ उन्हें स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने और नियमित गश्ती व्यवस्था को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। एसपी भारत सोनी ने जमीन विवादों को बढ़ावा देने वाले भू-माफिया और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही। विशेष अभियान चलाने की बात भी उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि भूमि विवाद के कारण उत्पन्न होने वाली आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शराब तस्करों और अवैध नेटवर्क के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की बात भी एसपी ने कही। उन्होंने थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में शराब के अवैध कारोबार पर लगातार नजर रखने और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद एसपी ने कहा कि थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। पुलिस की कार्यप्रणाली में जवाबदेही और संवेदनशीलता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की भी हिदायत दी। नवागत एसपी के पदभार ग्रहण के साथ ही जिले में अपराध नियंत्रण, भू-माफिया और शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी भारत सोनी ने शुक्रवार की देर शाम सीवान के 42वें पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। एसपी आवास पहुंचने के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत एसपी ने नए आईबी में जिले के पुलिस पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था और भौगोलिक स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। योगदान के तुरंत बाद एसपी भारत सोनी ने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पेट्रोलिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने का निर्देश उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में शांति व्यवस्था कायम रखना और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। एसपी ने कहा कि जिले में सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। आपराधिक घटनाओं में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ उन्हें स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने और नियमित गश्ती व्यवस्था को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। एसपी भारत सोनी ने जमीन विवादों को बढ़ावा देने वाले भू-माफिया और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही। विशेष अभियान चलाने की बात भी उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि भूमि विवाद के कारण उत्पन्न होने वाली आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शराब तस्करों और अवैध नेटवर्क के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की बात भी एसपी ने कही। उन्होंने थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में शराब के अवैध कारोबार पर लगातार नजर रखने और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद एसपी ने कहा कि थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। पुलिस की कार्यप्रणाली में जवाबदेही और संवेदनशीलता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की भी हिदायत दी। नवागत एसपी के पदभार ग्रहण के साथ ही जिले में अपराध नियंत्रण, भू-माफिया और शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।

