भिंड में बिजली समाधान शिविर में हंगामा:लाइन हेल्पर को जान से मारने की धमकी; दो युवकों पर केस दर्ज

भिंड में बिजली समाधान शिविर में हंगामा:लाइन हेल्पर को जान से मारने की धमकी; दो युवकों पर केस दर्ज

भिंड के उमरी विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले ढोचरा गांव में शुक्रवार को लगे विद्युत निवारण जनसंपर्क शिविर के दौरान दो युवकों ने हंगामा कर बिजली कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। आरोप है कि युवकों ने लाइन हेल्पर को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद उमरी थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, लाइन हेल्पर प्रेम सिंह पिता राम सिंह (37) शिविर में ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान गांव के सत्येंद्र पाल सिंह राजावत और सुखबीर सिंह निवासी गणवाचरा वहां पहुंचे। दोनों युवकों ने शिविर में हंगामा शुरू कर दिया। समझाइश पर भी नहीं माने, गाली-गलौज की
प्रेम सिंह ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद लाइन हेल्पर ने उमरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद दोनों युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *