देवरिया में दो बसों के बीच फंसा यात्री का हाथ:उतरते समय चपेट में आया, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर

देवरिया में दो बसों के बीच फंसा यात्री का हाथ:उतरते समय चपेट में आया, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर

देवरिया शहर के बस स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक यात्री का हाथ दो बसों के बीच फंस गया। आगे निकलने की होड़ में हुए इस हादसे में यात्री का हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल को देवरिया मेडिकल कॉलेज से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। घायल यात्री की पहचान शशिकांत द्विवेदी के रूप में हुई है, जो पौहारी शरण द्विवेदी के पुत्र और सजाव के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि शशिकांत परिवहन निगम की बस से देवरिया पहुंचे थे। बस स्टेशन पर बस से उतरते समय, दो बसें एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में बेहद करीब से गुजर रही थीं। इसी दौरान शशिकांत का हाथ दोनों बसों के बीच फंस गया। देखें, 2 तस्वीरें… हादसे के बाद शशिकांत के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें बसों के बीच से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल शशिकांत को तत्काल मेडिकल कॉलेज देवरिया के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। चिकित्सकों ने हाथ में गंभीर चोट को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद बस स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *