मुजफ्फरपुर- भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हालत गंभीर:दो दिन पहले हुआ था विवाद, सुबह घर के सामने की फायरिंग; कंधे पर लगी बुलेट

मुजफ्फरपुर- भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हालत गंभीर:दो दिन पहले हुआ था विवाद, सुबह घर के सामने की फायरिंग; कंधे पर लगी बुलेट

मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह फायरिंग से हड़कंप मच गया। खैरा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ही चाचा को गोली मार दी। गोली कंधे में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान खैरा गांव निवासी नागेश्वर ठाकुर (45) के तौर पर हुई है। लोहार का काम करते हैं। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। दो दिन पहले हुआ था विवाद प्रारंभिक जांच के मुताबिक नागेश्वर ठाकुर का दो दिन पहले अपने ही पाटीदारों से विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर शनिवार सुबह फिर से मामला बढ़ गया। इसी दौरान उनके भतीजे प्रिंस ने उन पर गोली चला दी। बुलेच लगते ही घायल होकर गिर पड़े। सूचना मिलते ही एसडीपीओ अभिजीत कौर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि 22 अगस्त की सुबह जैतपुर थाना पुलिस को खैरा गांव में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के निरीक्षण और प्रारंभिक जांच में घायल की पहचान नागेश्वर ठाकुर के रूप में हुई। मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह फायरिंग से हड़कंप मच गया। खैरा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ही चाचा को गोली मार दी। गोली कंधे में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान खैरा गांव निवासी नागेश्वर ठाकुर (45) के तौर पर हुई है। लोहार का काम करते हैं। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। दो दिन पहले हुआ था विवाद प्रारंभिक जांच के मुताबिक नागेश्वर ठाकुर का दो दिन पहले अपने ही पाटीदारों से विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर शनिवार सुबह फिर से मामला बढ़ गया। इसी दौरान उनके भतीजे प्रिंस ने उन पर गोली चला दी। बुलेच लगते ही घायल होकर गिर पड़े। सूचना मिलते ही एसडीपीओ अभिजीत कौर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि 22 अगस्त की सुबह जैतपुर थाना पुलिस को खैरा गांव में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के निरीक्षण और प्रारंभिक जांच में घायल की पहचान नागेश्वर ठाकुर के रूप में हुई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *