श्रीगंगानगर में वकील को घेरकर पीटा:बदमाशों ने सिर फोड़ा, हाथ पैर तोड़े, ऑफिस बंद कर घर जाते समय किया अटैक

श्रीगंगानगर में वकील को घेरकर पीटा:बदमाशों ने सिर फोड़ा, हाथ पैर तोड़े, ऑफिस बंद कर घर जाते समय किया अटैक

श्रीगंगानगर में शुक्रवार रात को बार एसोसिएशन के पूर्व सह-सचिव एडवोकेट राजेश ग्रेवाल पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। राजेश ग्रेवाल अपना ऑफिस बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और रॉड व लाठियों से हमला कर दिया। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। राजेश ग्रेवाल घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वारदात ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें 4 बदमाश हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना जवाहरनगर थाना क्षेत्र की है। फोटोज में देखें… इस जानलेवा हमले में राजेश ग्रेवाल को सिर पर गहरी चोट आई है। पैर की हड्डी दो जगह टूट गई है और एक हाथ भी फ्रैक्चर हो गया है। गंभीर रूप से घायल वकील को सेक्टर 17 स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल वे बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। वारदात की सूचना मिलते ही बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई, जसवीर सिंह मिशन, उपाध्यक्ष अरमान सेतिया, आनंद व्यास, पूर्व उपाध्यक्ष आईपी सहारण समेत बड़ी संख्या में वकील हॉस्पिटल पहुंचे। देर रात तक वकील हॉस्पिटल में डटे रहे और हमले की निंदा की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हंसराज तनेजा ने कहा- हमले से पूरे वकील वर्ग में गुस्सा है। अगर हमलावरों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो वकील आंदोलन पर उतर आएंगे। जमीन विवाद की रंजिश की आशंका वकीलों के अनुसार राजेश ग्रेवाल का किसी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी विष्णु खत्री ने कहा कि घायल राजेश ग्रेवाल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *