फर्जी तांत्रिक ने महिला से 5 लाख के जेवर ठगे:पति-बेटे के एक्सीडेंट का बात बताकर विश्वास में लेकर बनाया शिकार, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

फर्जी तांत्रिक ने महिला से 5 लाख के जेवर ठगे:पति-बेटे के एक्सीडेंट का बात बताकर विश्वास में लेकर बनाया शिकार, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

समस्तीपुर शहर में एक महिला से फर्जी तांत्रिक बनकर 5 लाख रुपये के जेवरात ठग लिए गए। ठगों ने महिला के पति और बेटे के एक्सीडेंट की बात कर विश्वास में लेकर उसे अपना शिकार बनाया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड में हुई, जिसकी शिकायत नगर थाने में दर्ज कराई गई है। पीड़िता संगीता देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर जितवारपुर डीह से सीडब्लूसी कार्यालय जाने के लिए टेंपो से मगरदही घाट पहुंची थीं। वहां से उतरने के बाद वह पैदल आर्य समाज रोड की ओर जा रही थीं, तभी एक व्यक्ति उनका पीछा करने लगा। रास्ते में उस व्यक्ति ने संगीता देवी से आंख के अस्पताल का पता पूछा। जब महिला ने जानकारी होने से इनकार किया, तो तभी एक दूसरा व्यक्ति वहां पहुंचा और पहले व्यक्ति को ‘पंडित जी’ कहकर संबोधित करने लगा। दोनों ने बातचीत के दौरान महिला को विश्वास में लेना शुरू किया। तांत्रिक ने महिला से कहा- घर में परेशानी है कुछ ही देर बाद, तांत्रिक ने महिला से कहा कि उसके घर में गंभीर परेशानी है और उसके पति व बेटे के साथ दुर्घटना होने वाली है। यह बात सुनकर महिला को विश्वास हो गया, क्योंकि कुछ दिन पहले ही उनके बेटे और पति का एक्सीडेंट हुआ था। उनका बेटा तो ठीक हो गया था, लेकिन पति अभी भी बेड रेस्ट पर थे। इसके बाद दोनों ठगों ने महिला से पूछा कि उसके पास कितने पैसे हैं। महिला ने बताया कि उसके पास किराए के लिए केवल 90 रुपये हैं। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने महिला के चेहरे पर कोई पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह कुछ देर के लिए असहज और भ्रमित हो गईं। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए दोनों व्यक्तियों ने महिला से मंगलसूत्र और कान की बालियां उतारने को कहा। उन्होंने जेवरात एक झोले में रखने और झोला दूसरे व्यक्ति को सौंपने के लिए कहा। इसके बाद महिला को ‘सीताराम-सीताराम’ करते हुए चौक तक जाने और पीछे मुड़कर नहीं देखने की हिदायत देकर फरार हो गए। उसे भरोसा दिलाया गया कि ऐसा करने से उसके घर की परेशानी दूर हो जाएगी। झांसे में आकर झोले में रखी मंगलसूत्र, कान की बालियां बदमाशों के झांसे में आकर महिला ने अपना मंगलसूत्र और कान की बालियां उतारकर झोले में रख दीं और व्यति के कहे अनुसार चौक की ओर चली गई। कुछ दूरी तय करने के बाद वह वापस उसी स्थान पर पहुंची, लेकिन दोनों युवक वहां से गायब थे। महिला ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वह बीच बाजार में रोने लगी। महिला को रोते देखकर आसपास के लोग जुट गए और घटना की जानकारी पुलिस की 112 टीम को दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना में कार्यरत 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पीड़िता से पूरी घटना की जानकारी ली और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। पुलिस का प्रयास है कि फुटेज के जरिए दोनों संदिग्ध व्यतियों की पहचान की जा सके। पीड़िता ने अपने मंगलसूत्र और कान की बालियों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई है। पीड़िता संगीता देवी ने नगर थाने में दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आर्य समाज रोड के के पास महिला से जेवरात ठगी किए जाने की शिकायत मिली है। महिला के लिखित आवेदन के आधार पर आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज निकालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर शहर में एक महिला से फर्जी तांत्रिक बनकर 5 लाख रुपये के जेवरात ठग लिए गए। ठगों ने महिला के पति और बेटे के एक्सीडेंट की बात कर विश्वास में लेकर उसे अपना शिकार बनाया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड में हुई, जिसकी शिकायत नगर थाने में दर्ज कराई गई है। पीड़िता संगीता देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर जितवारपुर डीह से सीडब्लूसी कार्यालय जाने के लिए टेंपो से मगरदही घाट पहुंची थीं। वहां से उतरने के बाद वह पैदल आर्य समाज रोड की ओर जा रही थीं, तभी एक व्यक्ति उनका पीछा करने लगा। रास्ते में उस व्यक्ति ने संगीता देवी से आंख के अस्पताल का पता पूछा। जब महिला ने जानकारी होने से इनकार किया, तो तभी एक दूसरा व्यक्ति वहां पहुंचा और पहले व्यक्ति को ‘पंडित जी’ कहकर संबोधित करने लगा। दोनों ने बातचीत के दौरान महिला को विश्वास में लेना शुरू किया। तांत्रिक ने महिला से कहा- घर में परेशानी है कुछ ही देर बाद, तांत्रिक ने महिला से कहा कि उसके घर में गंभीर परेशानी है और उसके पति व बेटे के साथ दुर्घटना होने वाली है। यह बात सुनकर महिला को विश्वास हो गया, क्योंकि कुछ दिन पहले ही उनके बेटे और पति का एक्सीडेंट हुआ था। उनका बेटा तो ठीक हो गया था, लेकिन पति अभी भी बेड रेस्ट पर थे। इसके बाद दोनों ठगों ने महिला से पूछा कि उसके पास कितने पैसे हैं। महिला ने बताया कि उसके पास किराए के लिए केवल 90 रुपये हैं। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने महिला के चेहरे पर कोई पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह कुछ देर के लिए असहज और भ्रमित हो गईं। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए दोनों व्यक्तियों ने महिला से मंगलसूत्र और कान की बालियां उतारने को कहा। उन्होंने जेवरात एक झोले में रखने और झोला दूसरे व्यक्ति को सौंपने के लिए कहा। इसके बाद महिला को ‘सीताराम-सीताराम’ करते हुए चौक तक जाने और पीछे मुड़कर नहीं देखने की हिदायत देकर फरार हो गए। उसे भरोसा दिलाया गया कि ऐसा करने से उसके घर की परेशानी दूर हो जाएगी। झांसे में आकर झोले में रखी मंगलसूत्र, कान की बालियां बदमाशों के झांसे में आकर महिला ने अपना मंगलसूत्र और कान की बालियां उतारकर झोले में रख दीं और व्यति के कहे अनुसार चौक की ओर चली गई। कुछ दूरी तय करने के बाद वह वापस उसी स्थान पर पहुंची, लेकिन दोनों युवक वहां से गायब थे। महिला ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वह बीच बाजार में रोने लगी। महिला को रोते देखकर आसपास के लोग जुट गए और घटना की जानकारी पुलिस की 112 टीम को दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना में कार्यरत 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पीड़िता से पूरी घटना की जानकारी ली और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। पुलिस का प्रयास है कि फुटेज के जरिए दोनों संदिग्ध व्यतियों की पहचान की जा सके। पीड़िता ने अपने मंगलसूत्र और कान की बालियों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई है। पीड़िता संगीता देवी ने नगर थाने में दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आर्य समाज रोड के के पास महिला से जेवरात ठगी किए जाने की शिकायत मिली है। महिला के लिखित आवेदन के आधार पर आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज निकालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *