नारायणगढ़ के गांव डेरा में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई

नारायणगढ़ के गांव डेरा में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई

अम्बाला | जिला नगर योजनाकार के दस्ते ने अर्बन एरिया नारायणगढ़ के गांव डेरा में लगभग 2.6 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। विभाग के अनुसार मौके पर कॉलोनी में बनी पक्की सड़कों का जाल और निर्माण के लिए डाली गई नींवों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट सह जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, पटवारी नेत्रपाल और एसएचओ इंफोर्समेंट भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *