पंजोखरा साहिब में पंचायती जमीन से 8 सफेदे कटे, केस

पंजोखरा साहिब में पंचायती जमीन से 8 सफेदे कटे, केस

अम्बाला | पंजोखरा साहिब गांव में सरकारी पंचायती भूमि से सफेदे के 8 पेड़ काटे जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह प्रकरण गरनाला गांव निवासी गुरमीत सिंह की सीएम विंडो पर दर्ज शिकायत के बाद सामने आया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पंचायती जमीन से पेड़ काटे गए हैं और इसमें गांव के दो युवकों की मिलीभगत हो सकती है। शिकायत मिलने पर बीडीपीओ कार्यालय ने ग्राम पंचायत को मौके पर जांच के निर्देश दिए। पंचायत की टीम ने निरीक्षण में 8 पेड़ों के कटे होने की पुष्टि की, लेकिन काटने वालों की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पंचायत ने 19 अगस्त को प्रस्ताव पारित कर एफआईआर की सिफारिश की थी। बीडीपीओ अश्वनी की ओर से भेजी गई शिकायत पर पुलिस ने धारा 303 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *