सैट-1 की जगह अब होगी अर्धवार्षिक परीक्षा

सैट-1 की जगह अब होगी अर्धवार्षिक परीक्षा

अम्बाला | हरियाणा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूली परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से 20 अगस्त को जारी पत्र के अनुसार, इस बार कक्षा 9वीं से 12वीं तक ‘सैट-1’ (स्टूडेंट असेस्मेंट टेस्ट) का आयोजन नहीं होगा। इसके स्थान पर विद्यार्थियों को सीधे 21 सितंबर से शुरू होने वाली अर्धवार्षिक (हाफ ईयरली) मूल्यांकन परीक्षा देनी होगी। निर्णय का मुख्य उद्देश्य प्रदेश भर में परीक्षा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और एकरूप बनाना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *