राज्य स्तरीय प्रतिभा पुरस्कार 23 अगस्त को, एसएसएलसी और पीयूसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का होगा सम्मान

राज्य स्तरीय प्रतिभा पुरस्कार 23 अगस्त को, एसएसएलसी और पीयूसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का होगा सम्मान

प्रदेशभर के जिलों से पहुंचेंगे विद्यार्थी
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। हुब्बल्ली के उद्यमी एच.एन. नंदकुमार और गोविंद जोशी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शिवमोग्गा के सरकारी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. एन.एस. रविश प्रेरणादायक संबोधन देंगे। अखिल कर्नाटक ब्राह्मण महासभा के राज्य अध्यक्ष एस. रघुनाथ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। आयोजकों के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों से विद्यार्थी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हुब्बल्ली पहुंचेंगे। पहली बार हुब्बल्ली में राज्यस्तरीय प्रतिभा पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां का संचालन
महासभा पिछले 52 वर्षों से राज्य में कार्यरत है और ब्राह्मण समाज के समग्र विकास के लिए विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां संचालित कर रही है। संस्था की ओर से प्रतिवर्ष प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता तथा जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जाता है। महासभा का उद्देश्य समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करना और प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में प्रतिभा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *