सीतामढ़ी जिले के नए जिलाधिकारी (डीएम) तनय सुल्तानिया ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करते ही एक्शन लिया। उन्होंने सीधे सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पुनौरा धाम स्थित भव्य सीता मंदिर के निर्माण स्थल का दौरा किया। यहां उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली। डीएम ने निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 890 करोड़ रुपये की लागत से काम जारी निरीक्षण के बाद उन्होंने मां जानकी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पुनौरा धाम में भव्य सीता मंदिर और मंदिर परिसर के विकास की आधारशिला 8 अगस्त 2025 को रखी गई थी। यह मेगा परियोजना 68 एकड़ से अधिक क्षेत्र में करीब 890 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है। इस परियोजना में भव्य मंदिर के साथ-साथ परिक्रमा पथ, ध्यान केंद्र, वाटिका, धर्मशाला, भोजनालय, चिकित्सा सुविधा और डिजिटल गैलरी जैसी कई अन्य सुविधाओं का निर्माण भी शामिल है। गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा – DM मंदिर निर्माण का कार्य अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया है। जानकारी के अनुसार, मंदिर के पहले पिलर का निर्माण अप्रैल 2026 में शुरू होगा। परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर डीएम तनय सुल्तानिया ने कहा, ”पुनौरा धाम मां जानकी की जन्मस्थली है और यह पूरे देश की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है।” ”सीता मंदिर का निर्माण सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।” ”श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर कार्यों को गति दी जाएगी।” सीतामढ़ी जिले के नए जिलाधिकारी (डीएम) तनय सुल्तानिया ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करते ही एक्शन लिया। उन्होंने सीधे सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पुनौरा धाम स्थित भव्य सीता मंदिर के निर्माण स्थल का दौरा किया। यहां उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली। डीएम ने निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 890 करोड़ रुपये की लागत से काम जारी निरीक्षण के बाद उन्होंने मां जानकी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पुनौरा धाम में भव्य सीता मंदिर और मंदिर परिसर के विकास की आधारशिला 8 अगस्त 2025 को रखी गई थी। यह मेगा परियोजना 68 एकड़ से अधिक क्षेत्र में करीब 890 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है। इस परियोजना में भव्य मंदिर के साथ-साथ परिक्रमा पथ, ध्यान केंद्र, वाटिका, धर्मशाला, भोजनालय, चिकित्सा सुविधा और डिजिटल गैलरी जैसी कई अन्य सुविधाओं का निर्माण भी शामिल है। गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा – DM मंदिर निर्माण का कार्य अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया है। जानकारी के अनुसार, मंदिर के पहले पिलर का निर्माण अप्रैल 2026 में शुरू होगा। परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर डीएम तनय सुल्तानिया ने कहा, ”पुनौरा धाम मां जानकी की जन्मस्थली है और यह पूरे देश की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है।” ”सीता मंदिर का निर्माण सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।” ”श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर कार्यों को गति दी जाएगी।”

