बांका समाहरणालय में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जुलाई की तुलना में अगस्त में शराब की कम जब्ती पर डीएम ने नाराजगी जताई और चेकपोस्ट पर जांच तेज करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में शराबबंदी कानून के तहत की जा रही कार्रवाई, शराब की जब्ती, तस्करों व विक्रेताओं की गिरफ्तारी, चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच और लंबित वादों के निष्पादन की समीक्षा की गई। डीएम ने भलजोर, दर्दमारा और धोरैया चेकपोस्ट पर तैनात मद्यनिषेध के सहायक अवर निरीक्षकों से कम जब्ती पर स्पष्टीकरण मांगा है। शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश उन्होंने शराब तस्करों और अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए गिरफ्तारी की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी चेकपोस्ट पर विशेष सतर्कता बरतने और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि बांका एक सीमावर्ती जिला होने के कारण शराब तस्करी के लिए संवेदनशील है। इसलिए चेकपोस्ट पर लगातार और प्रभावी वाहन जांच आवश्यक है, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नीलामपत्र वादों के शीघ्र निष्पादन का दिया आदेश बैठक में 60 दिनों से अधिक समय से लंबित वादों और नीलामपत्र वादों के शीघ्र निष्पादन का भी निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, अवैध देशी शराब निर्माण के अड्डों को चिह्नित कर लगातार छापेमारी अभियान चलाने तथा निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। इस समीक्षा बैठक में अधीक्षक, मद्यनिषेध, उत्पाद थाना बांका एवं कटोरिया के थानाध्यक्ष सहित सभी निरीक्षक, अवर निरीक्षक एवं सहायक अवर निरीक्षक उपस्थित थे। बांका समाहरणालय में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जुलाई की तुलना में अगस्त में शराब की कम जब्ती पर डीएम ने नाराजगी जताई और चेकपोस्ट पर जांच तेज करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में शराबबंदी कानून के तहत की जा रही कार्रवाई, शराब की जब्ती, तस्करों व विक्रेताओं की गिरफ्तारी, चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच और लंबित वादों के निष्पादन की समीक्षा की गई। डीएम ने भलजोर, दर्दमारा और धोरैया चेकपोस्ट पर तैनात मद्यनिषेध के सहायक अवर निरीक्षकों से कम जब्ती पर स्पष्टीकरण मांगा है। शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश उन्होंने शराब तस्करों और अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए गिरफ्तारी की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी चेकपोस्ट पर विशेष सतर्कता बरतने और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि बांका एक सीमावर्ती जिला होने के कारण शराब तस्करी के लिए संवेदनशील है। इसलिए चेकपोस्ट पर लगातार और प्रभावी वाहन जांच आवश्यक है, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नीलामपत्र वादों के शीघ्र निष्पादन का दिया आदेश बैठक में 60 दिनों से अधिक समय से लंबित वादों और नीलामपत्र वादों के शीघ्र निष्पादन का भी निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, अवैध देशी शराब निर्माण के अड्डों को चिह्नित कर लगातार छापेमारी अभियान चलाने तथा निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। इस समीक्षा बैठक में अधीक्षक, मद्यनिषेध, उत्पाद थाना बांका एवं कटोरिया के थानाध्यक्ष सहित सभी निरीक्षक, अवर निरीक्षक एवं सहायक अवर निरीक्षक उपस्थित थे।

