‘CJP का मुखौटा पहनकर घूम रहे कांग्रेस कार्यकर्ता’, जयपुर में हुए बवाल के बाद बोले भजनलाल सरकार के मंत्री

‘CJP का मुखौटा पहनकर घूम रहे कांग्रेस कार्यकर्ता’, जयपुर में हुए बवाल के बाद बोले भजनलाल सरकार के मंत्री

CJP workers Attack Jaipur : जयपुर। जयपुर में सांगानेर के रामपुरा-कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले और हंगामे के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। सरकार के मंत्रियों ने कांग्रेस और सीजेपी पर निशाना साधा है। वहीं सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सह-संयोजक आशुतोष रांका ने बयान जारी कर ग्रामीणों का बचाव किया है और भाजपा पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस का मुखौटा पहनकर घूम रहे लोग: जवाहर सिंह बेढ़म

घटना पर मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि कांग्रेस के लोग अलग-अलग मुखौटे पहनकर गांवों में जा रहे हैं और वहां की शांति भंग करना चाहते हैं। जनता उन्हें करारा जवाब दे रही है। कांग्रेस का अब कोई जनाधार नहीं बचा है, इसलिए उनके लोग सीजेपी का मुखौटा पहनकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

अराजक तत्वों की पार्टी बनी सीजेपी: अविनाश गहलोत

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह (सीजेपी) पार्टी अब अराजक तत्वों का अड्डा बन चुकी है। इनका मकसद स्कूल की मरम्मत कराना नहीं, बल्कि अव्यवस्था और अराजकता फैलाना है। भाजपा विरोधी तत्व प्रणाली को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। राजस्थान की जनता समझदार है और उसने इन्हें खदेड़कर सबक सिखाया है। इन्हें अब भी सीख लेनी चाहिए।

ग्रामीणों ने खुद बुलाया था, पार्षद बांट रहा था रुपए: आशुतोष रांका

वहीं, आशुतोष रांका ने मीडिया से अपील की कि इस घटना के लिए गांव के निर्दोष लोगों को जिम्मेदार न ठहराया जाए। रांका ने कहा कि मैं मीडिया से गुजारिश करता हूं कि आज की घटना के लिए ग्रामीणों को दोष न दें। ग्रामीणों ने तो खुद हमसे स्कूल का निरीक्षण करने का अनुरोध किया था। हिंसा भड़काने के लिए बाहर से लोगों को भेजा गया था। मुझे जानकारी मिली है कि स्थानीय भाजपा पार्षद मौके पर गुंडों को पैसे बांटता हुआ देखा गया था। यह पूरी हिंसा प्रायोजित थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *