मोतिहारी के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में नाश्ता करते समय तीन छात्राएं गर्म तेल की चपेट में आने से झुलस गई। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने तत्काल छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हॉस्टल वापस भेज दिया गया। घायल छात्राओं की पहचान मोनाली कुमारी, मधु प्रिया और मुस्कान कुमारी के रूप में की गई है। रसोइया पर गुस्से में तेल फेंकने का आरोप घटना के बाद छात्राओं और अन्य छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि मेस में खाना बनाने वाले रसोइये की किसी से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने गुस्से में गर्म तेल से भरी कड़ाही फेंक दी। इससे उछले गर्म तेल की चपेट में आकर छात्राएं झुलस गईं। हालांकि, रसोइये ने इन आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि गर्म तेल की कड़ाही उसके हाथ से अचानक छूट गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। उसने घटना को पूरी तरह दुर्घटनावश बताया। कॉलेज प्रशासन ने रसोइया को पुलिस के किया हवाले घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। छात्रों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने संबंधित रसोइया को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना हादसा थी, लापरवाही का नतीजा थी या जानबूझकर की गई हरकत। तीनों छात्राओं की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से मेस की व्यवस्था में सुधार, दोषी पर कड़ी कार्रवाई और छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मोतिहारी के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में नाश्ता करते समय तीन छात्राएं गर्म तेल की चपेट में आने से झुलस गई। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने तत्काल छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हॉस्टल वापस भेज दिया गया। घायल छात्राओं की पहचान मोनाली कुमारी, मधु प्रिया और मुस्कान कुमारी के रूप में की गई है। रसोइया पर गुस्से में तेल फेंकने का आरोप घटना के बाद छात्राओं और अन्य छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि मेस में खाना बनाने वाले रसोइये की किसी से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने गुस्से में गर्म तेल से भरी कड़ाही फेंक दी। इससे उछले गर्म तेल की चपेट में आकर छात्राएं झुलस गईं। हालांकि, रसोइये ने इन आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि गर्म तेल की कड़ाही उसके हाथ से अचानक छूट गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। उसने घटना को पूरी तरह दुर्घटनावश बताया। कॉलेज प्रशासन ने रसोइया को पुलिस के किया हवाले घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। छात्रों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने संबंधित रसोइया को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना हादसा थी, लापरवाही का नतीजा थी या जानबूझकर की गई हरकत। तीनों छात्राओं की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से मेस की व्यवस्था में सुधार, दोषी पर कड़ी कार्रवाई और छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

