बेतिया के मीना बाजार स्थित कावेरी होटल की गली में पुलिस ने अवैध लॉटरी के धंधे पर बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस स्थान पर एक नंबर और लॉटरी के नाम पर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। सूचना की पुष्टि के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 अजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए हिरासत में लिए गए लोगों को अपने साथ ले गई। इसके बाद घटनास्थल की गहन जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस को लॉटरी के खेल में इस्तेमाल किए जाने वाले कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस को लंबे समय से मीना बाजार क्षेत्र में अवैध लॉटरी और एक नंबर से संबंधित गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में, पुलिस को कावेरी होटल की गली में इन गतिविधियों के संचालन की विशेष गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है। मौके से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं और 10 लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ और बरामद दस्तावेजों के आधार पर पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसका मुख्य संचालक कौन है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध लॉटरी और एक नंबर के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बेतिया के मीना बाजार स्थित कावेरी होटल की गली में पुलिस ने अवैध लॉटरी के धंधे पर बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस स्थान पर एक नंबर और लॉटरी के नाम पर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। सूचना की पुष्टि के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 अजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए हिरासत में लिए गए लोगों को अपने साथ ले गई। इसके बाद घटनास्थल की गहन जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस को लॉटरी के खेल में इस्तेमाल किए जाने वाले कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस को लंबे समय से मीना बाजार क्षेत्र में अवैध लॉटरी और एक नंबर से संबंधित गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में, पुलिस को कावेरी होटल की गली में इन गतिविधियों के संचालन की विशेष गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है। मौके से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं और 10 लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ और बरामद दस्तावेजों के आधार पर पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसका मुख्य संचालक कौन है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध लॉटरी और एक नंबर के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

