विधानसभा में कई मुद्दों पर हंगामे के आसार:UCC बिल टलने की संभावना; मानसून सत्र का आज आखिरी दिन

विधानसभा में कई मुद्दों पर हंगामे के आसार:UCC बिल टलने की संभावना; मानसून सत्र का आज आखिरी दिन

विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज हंगामे के पूरे आसार हैं। कांग्रेस विधायक आज स्कूलों में मीडिया कवरेज और वीडियो बनाने पर पाबंदी का मामला उठाते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाएंगे। इस पर हंगामा होना तय माना जा रहा है। कांग्रेस विधायकों ने कल मूक बधिर स्कूल से विधानसभा तक पैदल मार्च किया था, बाद में विधानसभा गेट पर ही धरना देते रहे और सदन की कार्यवरही में हिस्सा नहीं लिया। विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। आज प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद कुछ विभागों की सप्लीमेंटरी डिमांड्स पारित करवाई जाएंगी। इसके बाद विनियोग संख्या 3 विधयेक भी चर्चा के बाद पारित करवाया जाएगा। यूसीसी बिल टलने के आसार, आज की कार्य सूची में नहीं यूसीसी बिल टलने के आसार हैं। कल सरकारी मुख्य सचेतक ने यूसीसी बिल सदन में रखने की बात कही थी। आज की विधानसभा की कार्यसूची में यूसीसाी बिल को सदन में रखने का जिक्र नहीं है। मौजूदा विधानसभा सत्र दो दिन का ही रखा गया है। नवंबर में फिर सदन बुलाया जाएगा, उसमें यूसीसी और ट्री प्रोटक्शन बिल पारित करवाए जाएंगे। द्रव्यवती पर एलिवेटेड रोड और खादी—बीज संकट पर सवाल प्रश्नकाल के दौरान कई सवालों पर मंत्रियों को घेरा जा सकता है। खाद बीज संकट और स्कूली की मरम्मत से जुड़े सवालों पर प्रश्नकाल में हंगामा हो सकता है। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने द्रव्यती नदी पर एलिवेटेड रोड से जुड़ा सवाल पूछा है। खाद बीज संकट पर प्रमोद जैन भसया ने सवाल लगाया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *