MP के 16 जिलों में घर में कैद रहने का खतरा बढ़ा, 4 से 8 इंच तक भारी बारिश का अलर्ट

MP के 16 जिलों में घर में कैद रहने का खतरा बढ़ा, 4 से 8 इंच तक भारी बारिश का अलर्ट

rain alert : मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। विशेष रूप से पूर्वी हिस्से के डिंडौरी, रीवा, पन्ना, सतना आदि जिलों में स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनने से भारी बारिश हो रही है। यहां कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बन चुकी है। नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जलस्तर बढ़ने से धुआंधार में जलप्रपात दिखना बंद हो चुका है। मैहर में स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है जब​कि डिंडौरी में भी आंगनवाड़ियां को आज बंद रखा गया है। इस बीच प्रदेश के 16 जिलों में घरों में ही कैद रहने का खतरा बढ़ गया है। यहां मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मऊगंज में लोग फंसे, एक बहा

मऊगंज में गुरुवार को भारी बारिश हुई। अष्टभुजा नदी में उफान आ गया। नईगढ़ी गांव बाढ़ में डूब गया। इससे अमृत योजना के निर्माण कार्य में लगे कुछ लोग फंस गए जिनमें से एक बह गया। उमरिया में भी एक बुजुर्ग बाढ़ के तेज बहाव में बह गया।

डिंडौरी में भारी बारिश हुई। खरमेर नदी पुल के ऊपर से बहने लगी। इससे डिंडौरी-मंडला स्टेट हाईवे बंद हो गया। डिंडौरी में गुरुवार को सभी स्कूल बंद रहे। रीवा के कई इलाकों में बरसात का पानी भर गया। पन्ना में भी जोरदार बरसात के कारण कुछ जगहों पर घरों का सामान पानी में डूब गया। जिले के सभी स्कूलों में अवकाश रहा।

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफना गई। यहां नदी का पानी बाजार तक पहुंच गया। चित्रकूट में सड़कों पर नाव चली। भारी बारिश से कई पर्यटक भी फंस गए। गुप्त गोदावरी की दोनों गुफाएं बंद कर दी गई।

24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान

इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है ​उनमें अशोकनगर, छतरपुर दतिया, दमोह, ग्वालियर, गुना, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, पन्ना, सीधी, निवाड़ी, टीकमगढ़, शिवपुरी, विदिशा और सिवनी शामिल हैं।

कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौस​म विभाग के अनुसार अनूपपुर, आगर-मालवा, अलीराजपुर, बुरहानपुर, भिंड, बैतूल, बड़वानी, बालाघाट, भोपाल, छिंदवाड़ा, धार, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, हरदा, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, नरसिंहपुर में भारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *