चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

Rewarded criminal Arrested in Chandauli: चंदौली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को बिहार से गिरफ्तार किया है। मुगलसराय कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम को यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। बताया जा रहा है कि अपहरण के एक मामले में आरोपी 11 वर्षों से फरार था और न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। इसके बाद चंदौली पुलिस ने आरोपी के ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

जानकारी के मुताबिक, मुगलसराय कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने 11 वर्षों से फरार चल रहे हैं 50 हजार के इनामी बदमाश दिलीप कुमार कुशवाहा उर्फ छोटू को पटना के दानापुर के गोला बाजार इलाके से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी फरार होने के बाद किराए के मकान में रह रहा था, जिसके बाद मुखबिर तंत्र और सर्विलांस टीम के जरिए आरोपी का पता लगाया जा सका। आरोपी के खिलाफ 2015 में मुगलसराय कोतवाली में 43/2015, धारा 364A/506/120B/34 IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

2015 में छात्र का किया था अपहरण

पुलिस ने बताया है कि मुगलसराय इलाके के काली महाल निवासी पवन कुमार भरूका ने 2015 में उनके 24 वर्षीय बेटे पियूष भरूका के केंद्रीय विद्यालय मानस नगर के मुख्य गेट से अपहरण किए जाने की शिकायत दर्ज की कराई थी। पुलिस ने बताया कि आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने इस मामले में उनसे फिरौती मांगी थी। इस मामले में विवेचना के दौरान कुल पांच आरोपियों के नाम सामने आए थे। इनमें चार आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि दिलीप कुमार कुशवाहा और छोटू इस मामले में फरार चल रहा था और इसीलिए चंदौली पुलिस ने उसके खिलाफ इनाम घोषित किया था।

पुलिस ने बताया है कि बार-बार समन के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं होने पर न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ 82/83 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की थी। इस संबंध में धारा 174 आईपीसी का तहत भी मुकदमा दर्ज करके आरोप पत्र दाखिल किया गया था, जबकि मूल मुकदमे में भी आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका था। बावजूद इसके आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ और फरार चल रहा था।

2005 से अपराध की दुनिया में रखा कदम

पुलिस ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ बिहार और झारखंड के विभिन्न थानों में अपहरण, फिरौती, बंधक बनाने, आपराधिक षड्यंत्र, हत्या, बलवा और शस्त्र अधिनियम समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और 2005 के बाद से ही उसका अपराधी इतिहास लगातार सामने आ रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी अपना ठिकाना और मोबाइल नंबर बदल रहा था, लेकिन सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *