अबोहर में महिला- पुरुष नशा तस्कर अरेस्ट:दोनों लुधियाना के रहने वाले, प्लास्टिक के कट्‌टे में लाए थे डोडा पोस्त

अबोहर में महिला- पुरुष नशा तस्कर अरेस्ट:दोनों लुधियाना के रहने वाले, प्लास्टिक के कट्‌टे में लाए थे डोडा पोस्त

अबोहर के खुईयां सरवर थाना पुलिस ने लुधियाना निवासी एक व्यक्ति और महिला को 35 किलोग्राम पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्लास्टिक के कट्टे में डोडा पोस्त छिपाकर ला रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी परमजीत ने बताया कि सहायक थानेदार भगवान सिंह अपनी टीम के साथ कल शाम गांव कलरखेड़ा के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक संदिग्ध महिला और पुरुष को रोका। उनके पास मौजूद प्लास्टिक के गट्ठों की तलाशी लेने पर उनमें से 35 किलोग्राम पोस्त बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह निवासी खुरशैयदपुर, जिला लुधियाना और निर्मल कौर निवासी गांव मदेपुर, जिला लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 61, 85 के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी यह पोस्त राजस्थान से खरीदकर लाए थे। उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पोस्त के स्रोत और इसकी सप्लाई चेन के बारे में गहन पूछताछ की जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *