सहरसा में 144 लीटर कोडिन सीरप बरामद:4 तस्कर अरेस्ट, स्कार्पियो-बैलेनो और पांच मोबाइल जब्त

सहरसा में 144 लीटर कोडिन सीरप बरामद:4 तस्कर अरेस्ट, स्कार्पियो-बैलेनो और पांच मोबाइल जब्त

सहरसा पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पतरघट पुलिस ने एक स्कार्पियो से 144 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सीरप बरामद किया और चार तस्करों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और एक बैलेनो कार के साथ पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। सदर के प्रभारी एसडीपीओ ओमप्रकाश ने गुरुवार शाम प्रेसवार्ता कर इस संबंध में जानकारी दी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पुलिस को वायरलेस के माध्यम से सूचना मिली थी कि अतलखा-मधेपुरा मुख्य मार्ग से एक सफेद स्कार्पियो में अवैध सामान लेकर पतरघट की ओर जाया जा रहा है। अन्य थाना पुलिस ने वाहन का पीछा किया, लेकिन चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। इस सूचना के आधार पर, सअनि अजय पासवान, पीटीसी धर्मवीर चौधरी और पुलिस बल ने विशनपुर के समीप घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही स्कार्पियो चालक ने वाहन को ग्रामीण सड़क की ओर मोड़कर भागने का प्रयास किया। डिक्की और बीच वाली सीट से 9 कार्टून बरामद पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया और चालक ललटु कुमार उर्फ शैशव कुमार (निवासी आदर्श नगर, वार्ड संख्या आठ, मधेपुरा) को गिरफ्तार किया। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की और बीच वाली सीट से नौ कार्टून बरामद हुए। इन कार्टूनों में 100 एमएल की 1440 बोतलें कोडिनयुक्त सीरप थीं, जिनकी कुल मात्रा 144 लीटर है। पूछताछ में चालक ने बताया कि बरामद सीरप पटुआहा, सहरसा निवासी डब्लू कुमार यादव और उसके साथी रौशन कुमार तथा पुकार आनंद का है। इस जानकारी के आधार पर, पुलिस ने पतरघट एसएफसी गोदाम के समीप घेराबंदी कर बैलेनो कार सवार पुकार आनंद, डब्लू कुमार यादव और रौशन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी अभियान के तहत पतरघट पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सहरसा पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पतरघट पुलिस ने एक स्कार्पियो से 144 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सीरप बरामद किया और चार तस्करों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और एक बैलेनो कार के साथ पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। सदर के प्रभारी एसडीपीओ ओमप्रकाश ने गुरुवार शाम प्रेसवार्ता कर इस संबंध में जानकारी दी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पुलिस को वायरलेस के माध्यम से सूचना मिली थी कि अतलखा-मधेपुरा मुख्य मार्ग से एक सफेद स्कार्पियो में अवैध सामान लेकर पतरघट की ओर जाया जा रहा है। अन्य थाना पुलिस ने वाहन का पीछा किया, लेकिन चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। इस सूचना के आधार पर, सअनि अजय पासवान, पीटीसी धर्मवीर चौधरी और पुलिस बल ने विशनपुर के समीप घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही स्कार्पियो चालक ने वाहन को ग्रामीण सड़क की ओर मोड़कर भागने का प्रयास किया। डिक्की और बीच वाली सीट से 9 कार्टून बरामद पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया और चालक ललटु कुमार उर्फ शैशव कुमार (निवासी आदर्श नगर, वार्ड संख्या आठ, मधेपुरा) को गिरफ्तार किया। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की और बीच वाली सीट से नौ कार्टून बरामद हुए। इन कार्टूनों में 100 एमएल की 1440 बोतलें कोडिनयुक्त सीरप थीं, जिनकी कुल मात्रा 144 लीटर है। पूछताछ में चालक ने बताया कि बरामद सीरप पटुआहा, सहरसा निवासी डब्लू कुमार यादव और उसके साथी रौशन कुमार तथा पुकार आनंद का है। इस जानकारी के आधार पर, पुलिस ने पतरघट एसएफसी गोदाम के समीप घेराबंदी कर बैलेनो कार सवार पुकार आनंद, डब्लू कुमार यादव और रौशन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी अभियान के तहत पतरघट पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *