मंडला के मोहगांव में उफनते नाले में बहे मवेशी:कुछ दूर बहने के बाद सुरक्षित किनारे पहुंचीं, कोई नुकसान नहीं

मंडला के मोहगांव में उफनते नाले में बहे मवेशी:कुछ दूर बहने के बाद सुरक्षित किनारे पहुंचीं, कोई नुकसान नहीं

मंडला जिले के मोहगांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत मचला में एक नाला पार करते समय कुछ मवेशी तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। यह घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है, जिसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। जानकारी के अनुसार, मवेशी जंगल में चरने के बाद वापस लौट रहे थे। लगातार बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव बहुत तेज था। नाला पार करते समय कुछ मवेशी पानी के तेज बहाव में बहने लगे। हालांकि, वे कुछ दूरी तक बहने के बाद सुरक्षित रूप से किनारे पर पहुंच गए। इस घटना में किसी भी मवेशी को कोई नुकसान नहीं हुआ। बारिश में ऐसे ही करते हैं पार स्थानीय निवासी राजेश कुलस्ते ने बताया कि नाले के दोनों ओर ग्रामीण आबादी है। बारिश के मौसम में ग्रामीणों को आवागमन के लिए इसी नाले को पार करना पड़ता है। ग्रामीण पिछले कई वर्षों से इस नाले पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में नाले का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण यहां हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। पुल के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिल सकती है और ऐसे हादसों से बचा जा सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *