पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ट्रैक पर लेटा, VIDEO:50 मीटर दूर पहुंची ट्रेन; पुलिस ने खींचकर बाहर निकाला, जान बचाई

पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ट्रैक पर लेटा, VIDEO:50 मीटर दूर पहुंची ट्रेन; पुलिस ने खींचकर बाहर निकाला, जान बचाई

पत्नी से विवाद के बाद बृजेंद्र सिंह जाटव (32) रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गया। उसने आत्महत्या की धमकी देकर घर छोड़ा था। पत्नी ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। मोबाइल लोकेशन से पुलिस उसकी तलाश करते हुए ट्रैक तक पहुंची। बृजेंद्र ट्रैक पर सुसाइड के इरादे से खड़ा था। पुलिस ने युवक को ट्रैक से बाहर निकाल लिया। घटना 19 अगस्त की रात की है। बृजेंद्र मिश्रन का पुरा, अटेर रोड का रहने वाला है। ट्रेन की पटरी पर लेटा मिला था बृजेंद्र देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत ने बताया कि हमने साइबर सेल की मदद उसकी लोकेशन निकलवाई थी। पुलिस ने रेलवे ट्रैक के आसपास युवक को तलाश की। तभी उन्हें ट्रेन की लाइट दिखाई दी और हॉर्न सुनाई दिया। वे ट्रैक की ओर गए। करीब 200 मीटर दूर पुलिस को बृजेंद्र पटरी पर लेटा मिला। उसने पटरी पकड़ रखी थी। ट्रेन करीब 50 मीटर दूर थी। तभी जवानों ने उसे ट्रैक से बाहर निकाल लिया। हाथ में चोट लगी युवक को ट्रैक से हटाते समय उसके हाथ में चोट लगी। जवानों ने कपड़ा बांधकर खून रोका। इसके बाद उसे घर पहुंचाया गया। पुलिस ने बृजेंद्र और उसकी पत्नी को समझाइश दी। विवाद शांत होने के बाद युवक को पत्नी के साथ भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *