सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र में दुकान की चाबी चुराकर ताला खोलने और लाखों रुपये का सामान लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। दुकान संचालक आबिद अली खान ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिकायत के अनुसार, आबिद अली खान की गोयनका कॉलेज के पास ‘मॉडर्न टायर्स एंड ऑप्टिकल्स’ नाम से दुकान है। आरोप है कि 20 अगस्त को शाम करीब चार बजे दुकान में काम करने वाला स्टाफ रागिब रहमानी घर से दुकान की चाबी लेकर पहुंचा। डायल-112 को तुरंत सूचना दी गई उसने चाबी से दुकान का ताला खोला और अंदर चला गया। इसके बाद वह दुकान में रखे महंगे सामान लेकर फरार हो गया। दुकान संचालक के मुताबिक, आरोपी ने दुकान पर एक दूसरा ताला लगा दिया और उसकी चाबी अपने साथ ले गया। जब दूसरे स्टाफ ने दुकान खोलने के लिए चाबी मांगी, तब इस घटना का खुलासा हुआ। तत्काल डायल-112 को सूचना दी गई, जिसकी सलाह पर नगर थाना पुलिस को जानकारी दी गई। दुकान संचालक की ओर से आवेदन प्राप्त – थानाध्यक्ष पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का ताला खुलवाकर अंदर जांच की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दुकान से महंगी घड़ियां, स्मार्ट वॉच समेत अन्य सामान गायब मिले हैं। प्रभारी नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि दुकान संचालक की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर घटना की वास्तविकता का पता लगा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुकान संचालक ने पुलिस से सामान बरामद करने और आरोपित स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र में दुकान की चाबी चुराकर ताला खोलने और लाखों रुपये का सामान लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। दुकान संचालक आबिद अली खान ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिकायत के अनुसार, आबिद अली खान की गोयनका कॉलेज के पास ‘मॉडर्न टायर्स एंड ऑप्टिकल्स’ नाम से दुकान है। आरोप है कि 20 अगस्त को शाम करीब चार बजे दुकान में काम करने वाला स्टाफ रागिब रहमानी घर से दुकान की चाबी लेकर पहुंचा। डायल-112 को तुरंत सूचना दी गई उसने चाबी से दुकान का ताला खोला और अंदर चला गया। इसके बाद वह दुकान में रखे महंगे सामान लेकर फरार हो गया। दुकान संचालक के मुताबिक, आरोपी ने दुकान पर एक दूसरा ताला लगा दिया और उसकी चाबी अपने साथ ले गया। जब दूसरे स्टाफ ने दुकान खोलने के लिए चाबी मांगी, तब इस घटना का खुलासा हुआ। तत्काल डायल-112 को सूचना दी गई, जिसकी सलाह पर नगर थाना पुलिस को जानकारी दी गई। दुकान संचालक की ओर से आवेदन प्राप्त – थानाध्यक्ष पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का ताला खुलवाकर अंदर जांच की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दुकान से महंगी घड़ियां, स्मार्ट वॉच समेत अन्य सामान गायब मिले हैं। प्रभारी नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि दुकान संचालक की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर घटना की वास्तविकता का पता लगा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुकान संचालक ने पुलिस से सामान बरामद करने और आरोपित स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

