Lionel Messi के गोल और असिस्ट से Inter Miami ने मुकाबला 2-2 से ड्रॉ खेला

Lionel Messi के गोल और असिस्ट से Inter Miami ने मुकाबला 2-2 से ड्रॉ खेला

लियोनेल मेस्सी ने एक गोल किया और एक गोल करने में मदद की जिससे इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रॉ खेला। बुधवार रात को खेले गए मैच में 21वें मिनट में मेस्सी के क्रॉस पर लुई सुआरेज़ ने हेडर लगाकर गेंद को फॉरवर्ड डैनियल पिंटर की ओर बढ़ाया, जिन्होंने उस पर गोल करने में कोई गलती नहीं की। इसके बाद मेस्सी ने 26वें मिनट में 12 गज की दूरी से गोल दागा।यह अपने पिता के निधन के बाद उनका पहला गोल था। मेस्सी ने इस सत्र में एमएलएस के 17 मैचों में 13 गोल और नौ असिस्ट (गोल करने में मदद) किए हैं। पहले हाफ में इंडियाना वासिलेव ने गोल करके यूनियन को बढ़त दिलाई।इसके बाद 18 वर्षीय नील पियरे ने 58वें मिनट में हेडर से गोल दागकर स्कोर बराबर किया। 

लियोनेल मेस्सी ने एक गोल किया और एक गोल करने में मदद की जिससे इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रॉ खेला। बुधवार रात को खेले गए मैच में 21वें मिनट में मेस्सी के क्रॉस पर लुई सुआरेज़ ने हेडर लगाकर गेंद को फॉरवर्ड डैनियल पिंटर की ओर बढ़ाया, जिन्होंने उस पर गोल करने में कोई गलती नहीं की। इसके बाद मेस्सी ने 26वें मिनट में 12 गज की दूरी से गोल दागा।

यह अपने पिता के निधन के बाद उनका पहला गोल था। मेस्सी ने इस सत्र में एमएलएस के 17 मैचों में 13 गोल और नौ असिस्ट (गोल करने में मदद) किए हैं। पहले हाफ में इंडियाना वासिलेव ने गोल करके यूनियन को बढ़त दिलाई।

इसके बाद 18 वर्षीय नील पियरे ने 58वें मिनट में हेडर से गोल दागकर स्कोर बराबर किया।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *