सिद्धार्थनगर में एक बाइक पर बिना हेलमेट निकले 3 पुलिसकर्मी:साड़ी तिराहे पर कैमरे में कैद हुई तस्वीर; ट्रैफिक इंस्पेक्टर बोले- होगी कार्रवाई

सिद्धार्थनगर में एक बाइक पर बिना हेलमेट निकले 3 पुलिसकर्मी:साड़ी तिराहे पर कैमरे में कैद हुई तस्वीर; ट्रैफिक इंस्पेक्टर बोले- होगी कार्रवाई

सिद्धार्थनगर शहर के साड़ी तिराहे पर गुरुवार शाम करीब 4 बजे तीन पुलिसकर्मी एक ही मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट जाते कैमरे में कैद हो गए। बाइक पर तीन सवारी बैठी थीं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यातायात नियमों के समान अनुपालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। साड़ी तिराहे पर रोजाना यातायात नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चलाया जाता है। इस दौरान बिना हेलमेट और बाइक पर तीन सवारी मिलने पर आम वाहन चालकों के चालान किए जाते हैं। सामने आए वीडियो में तीनों पुलिसकर्मी इसी तिराहे से होते हुए पुलिस लाइन की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। बिना हेलमेट और तीन सवारी पर 1-1 हजार रुपए जुर्माना उत्तर प्रदेश पुलिस के यातायात निदेशालय के अनुसार बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 1,000 रुपए का शमन शुल्क निर्धारित है। वहीं मोटरसाइकिल पर चालक के अलावा एक से अधिक व्यक्ति बैठाने यानी तीन सवारी होने पर भी 1,000 रुपए का चालान किया जाता है। वीडियो में पुलिसकर्मियों पर दोनों नियमों का उल्लंघन दिखाई दे रहा है। वीडियो देखकर ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का दिया भरोसा मामले की जानकारी मिलने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय कुमार से संपर्क किया गया और उन्हें वीडियो दिखाया गया। वीडियो देखने के बाद उन्होंने कहा कि तीन सवारी चलने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब कार्रवाई पर टिकी लोगों की नजर घटना के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि आम वाहन चालकों पर यातायात नियम तोड़ने पर कार्रवाई करने वाली पुलिस अपने ही कर्मचारियों के मामले में कितनी सख्ती दिखाती है। लोगों का कहना है कि सड़क पर लागू नियम सभी के लिए समान होने चाहिए। ट्रैफिक इंस्पेक्टर के कार्रवाई के आश्वासन के बाद अब पुलिसकर्मियों पर होने वाली कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *