बिजली बिल जमा करने को कहा, तो उंगली काटी:समस्तीपुर में बड़े भाई पर छोटे का हमला; मां को बचाने पहुंचा था घायल, हायर सेंटर रेफर

बिजली बिल जमा करने को कहा, तो उंगली काटी:समस्तीपुर में बड़े भाई पर छोटे का हमला; मां को बचाने पहुंचा था घायल, हायर सेंटर रेफर

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बिजली बिल के भुगतान को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की उंगली काट दी। घटना केराय वार्ड संख्या-8 में हुई। घायल अशोक कुमार सिंह (37) अपनी कटी हुई उंगली को कागज में लपेटकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस के अनुसार, ये विवाद तब शुरू हुआ जब दिल्ली से लौटे छोटे भाई हरे कृष्ण सिंह से उनकी मां आनंदी देवी ने बिजली बिल का भुगतान करने को कहा। इसी बात पर हरे कृष्ण सिंह अपनी मां से उलझ गए और उनके बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान छोटा भाई अपनी मां के साथ मारपीट करने के लिए दौड़ा। मां को बचाने के लिए बड़े भाई अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अशोक ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान हरे कृष्ण सिंह ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में अशोक के बाएं हाथ की एक उंगली कट गई। इस अचानक हुई घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर किया प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अशोक कुमार सिंह को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल अशोक कुमार सिंह स्वर्गीय राम आश्रय सिंह के बेटे हैं। उन्होंने बताया कि वे चार भाई हैं और सभी के बीच जमीन का बंटवारा पहले ही हो चुका है। घरों में बिजली के अलग-अलग मीटर लगे हैं और प्रत्येक भाई अपना बिल अलग से भरता है। हरे कृष्ण सिंह दिल्ली में काम करते हैं, जबकि अन्य भाई गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। कटी हुई उंगली को कागज में लेकर घायल पहुंचा था अस्पताल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. जीवछह कुमार महतो की देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया। डॉक्टर ने बताया कि घायल व्यक्ति कटी हुई उंगली लेकर अस्पताल पहुंचे थे। यहां उंगली को जोड़ने की आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। इधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल से घटना की जानकारी मिली है। घायल का बयान दर्ज करने के लिए नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरिलाल यादव को सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। घायल का बयान दर्ज होने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बिजली बिल के भुगतान को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की उंगली काट दी। घटना केराय वार्ड संख्या-8 में हुई। घायल अशोक कुमार सिंह (37) अपनी कटी हुई उंगली को कागज में लपेटकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस के अनुसार, ये विवाद तब शुरू हुआ जब दिल्ली से लौटे छोटे भाई हरे कृष्ण सिंह से उनकी मां आनंदी देवी ने बिजली बिल का भुगतान करने को कहा। इसी बात पर हरे कृष्ण सिंह अपनी मां से उलझ गए और उनके बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान छोटा भाई अपनी मां के साथ मारपीट करने के लिए दौड़ा। मां को बचाने के लिए बड़े भाई अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अशोक ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान हरे कृष्ण सिंह ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में अशोक के बाएं हाथ की एक उंगली कट गई। इस अचानक हुई घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर किया प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अशोक कुमार सिंह को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल अशोक कुमार सिंह स्वर्गीय राम आश्रय सिंह के बेटे हैं। उन्होंने बताया कि वे चार भाई हैं और सभी के बीच जमीन का बंटवारा पहले ही हो चुका है। घरों में बिजली के अलग-अलग मीटर लगे हैं और प्रत्येक भाई अपना बिल अलग से भरता है। हरे कृष्ण सिंह दिल्ली में काम करते हैं, जबकि अन्य भाई गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। कटी हुई उंगली को कागज में लेकर घायल पहुंचा था अस्पताल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. जीवछह कुमार महतो की देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया। डॉक्टर ने बताया कि घायल व्यक्ति कटी हुई उंगली लेकर अस्पताल पहुंचे थे। यहां उंगली को जोड़ने की आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। इधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल से घटना की जानकारी मिली है। घायल का बयान दर्ज करने के लिए नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरिलाल यादव को सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। घायल का बयान दर्ज होने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *