Raksha Bandhan Shopping: दिल्ली के Sadar Bazar में ₹5 से शुरू है राखी, Budget Friendly गिफ्ट्स की भरमार

Raksha Bandhan Shopping: दिल्ली के Sadar Bazar में ₹5 से शुरू है राखी, Budget Friendly गिफ्ट्स की भरमार
भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का त्योहार है रक्षाबंधन। अब यह फेस्टिवल भी बेहद करीब आ चुका है। ऐसे में कई घरों में रक्षाबंधन को लेकर शॉपिंग के लिए योजनाएं बननी शुरु हो गई होगी। अब आपको सस्ते दाम में राखी और गिफ्ट चाहिए, तो आप दिल्ली के इन बाजारों से जरुर खरीददारी करें। गौरतलब है कि त्योहार आते ही महंगाई इतनी बढ़ जाती है, जिससे लोगों को जेब पर असर देखने को मिलता है। अब आप कम खर्च और थोक के भाव में राखियां, पूजा का सामान और रिटन गिफ्ट को सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। आइए आपको बताते हैं दिल्ली के ऐसे सस्ते बाजार, जहां आपको शॉपिंग के लिए बेस्ट आइटम्स मिल जाएंगे। 
फैंसी राखियों के लिए दिल्ली का सदर बाजार
दिल्ली का सबसे लोकप्रिय सदर बाजार फैंसी राखियों के लिए यहां पर आपको अनगिनत दुकानें देखने को मिल जाएंगी। यहां पर सादे रेशमी धागे से लेकर स्टोन वर्क, कुंदन डिजाइंस, गोटा-पत्ती वर्क और ब्रेसलेट पैटर्न वाली राखियां बजट में आसानी से मिल जाएगी। 
इतना ही नहीं, बाजार में बच्चो के लिए लाइटिंग, छोटा भीम, डोरेमोन और अन्य कोई कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां भी सिर्फ 5 रुपये की शुरुआती कीमत मिल जाएगी। यहां पर कई थोक दुकानें मौजूद है, जहां 10 से 20 रुपये की शुरुआती कीमत में आपको राखियों का पूरा सेट मिल जाएगा।
 बजट-फ्रेंडली रिटर्न गिफ्ट्स की करें खरीदारी
सदर बाजार में आपको सस्ती राखियों के साथ बजट फ्रेंडली रिटन गिफ्ट्स देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें आप खरीद सकती हैं। ऐसे में कोऊ भाई अपनी बहन को देने के लिए सस्ते में गिफ्ट्स की तलाश कर रहा है, तो इस बाजार में हैंडबैग्स, कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैंपर्स, ऑर्टिफिशियल ज्वेलरी से लेकर मेकअप किट जैसी चीजें आसानी से मिल जाएंगी। सदर बाजार में ही मौजूद ‘गंगाराम स्ट्रीट’ और ‘रुपईया मार्केट’ दोनों ही गिफ्ट्स खरीदारी के लिए सबसे बेस्ट है। बता दें कि, यहां पर आपको सिर्फ 100 से 200 रुपये की शुरुआत में अच्छी क्वालिटी वाले गिफ्ट्स देखने को मिल जाएंगे।
 पूजा की थाली और मिठाई के फैंसी डिब्बे
राखी के लिए आप सजी हुईं फैंसी पूजा की थाली या मिठाई के डिजाइनर डिब्बे खरीदना चाहती हैं, तो सदर बाजार से वेलवेट, गोटा-वर्क और पीतल की बेहद सुंदर कस्टमाइज्ड पूजा थालियां सिर्फ 20 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, आपको यहां पर 100 रुपये की कीमत में डिजाइनर मिठाई के डिब्बे मिल जाएंगे, जिसमें आप ड्राई फ्रूट्स और मिठाईयों का सेवन कर सकते हैं।
सदर बाजार में शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान
 – अगर आप बाजार में दर्जन या पैकेट के हिसाब से चीजें खरीदेंगी, तो आपको ज्यादा डिस्काउंट और सही दाम में सामान मिलेगा।
 – जब बाजार में भारी भीड़ के कारण अपने पर्स और कीमती सामान का खास ध्यान रखें। 
 – शनिवार-रविवार ने जाए तो बेहतर है, इसके बजाय आप सोमवार से शुक्रवार के बीच जा सकते हैं।
 – राखी के कुछ दिन पहले ही शॉपिंग पूरी कर लें। बाद में काफी भीड़ देखने को मिलती है। 
 – मोलभाव जरुर करें, तभी आपको अच्छे दाम में सामान मिलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *