हिसार में नगर निगम कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के समर्थन में सिंचाई विभाग की आईबीसीटी ब्रांच ने गेट मीटिंग की। इस दौरान सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता उपप्रधान विनोद सैनी ने की, जबकि संचालन ब्रांच सचिव सोनू जांगड़ा ने किया। मीटिंग में राज्य के वरिष्ठ उपप्रधान अजय कुमार और जिला प्रधान ओमप्रकाश माल मुख्य वक्ता रहे। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने नगर निगम कर्मचारियों से किए वादों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता को भी परेशान करने का प्रयास कर रही है। सर्विस नियमों को दुरुस्त करने की मांग संगठन ने सरकार से मांग की है कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों के लिए एक नीति बनाकर उन्हें नियमित किया जाए, ताकि उन्हें उनके अधिकार मिल सकें। इसके अतिरिक्त, सिंचाई विभाग के सर्विस नियमों को दुरुस्त करने और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का धुलाई भत्ता पहले की तरह वेतन के साथ जोड़कर देने की भी मांग की गई। आंदोलन में शामिल होने की चेतावनी वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो सिंचाई विभाग के कर्मचारी भी उनके आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मांगों का समाधान न होने पर आंदोलन का स्वरूप और अधिक तीव्र एवं तीखा हो सकता है। इस दौरान ब्रांच ऑडिटर राजेश, प्रताप, रेशमा, सोनू, तोया राम, प्रदीप, अजय, सुनील, मनदीप, प्रीत, अंग्रेजों सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

