सीतामढ़ी जिले के सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर गांव में जिला प्रशासन ने सड़क किनारे सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से बने मकानों और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। बताया गया है कि कई वर्षों से लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान और अन्य निर्माण कर कब्जा कर रखा था। स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित लोगों को कई बार पत्र जारी कर चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने इसे नहीं हटाया। पहले से दी थी जगह खाली करने की चेतावनी कार्रवाई के दौरान सुप्पी थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर, सुप्पी सीओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने पुष्टि की कि सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह बुलडोजर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण और मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है, और संबंधित लोगों को पहले भी जगह खाली करने की चेतावनी दी गई थी। इस कार्रवाई से प्रभावित एक व्यक्ति ने प्रशासन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “जितना सरकार हम लोगों को परेशान कर रहा है, उतना सरकार को नुकसान होगा।” प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल देखा गया। सीतामढ़ी जिले के सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर गांव में जिला प्रशासन ने सड़क किनारे सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से बने मकानों और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। बताया गया है कि कई वर्षों से लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान और अन्य निर्माण कर कब्जा कर रखा था। स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित लोगों को कई बार पत्र जारी कर चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने इसे नहीं हटाया। पहले से दी थी जगह खाली करने की चेतावनी कार्रवाई के दौरान सुप्पी थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर, सुप्पी सीओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने पुष्टि की कि सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह बुलडोजर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण और मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है, और संबंधित लोगों को पहले भी जगह खाली करने की चेतावनी दी गई थी। इस कार्रवाई से प्रभावित एक व्यक्ति ने प्रशासन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “जितना सरकार हम लोगों को परेशान कर रहा है, उतना सरकार को नुकसान होगा।” प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल देखा गया।

