सांसद राजेश वर्मा ने खगड़िया के गोगरी-जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र का दौरा किया। लोकसभा क्षेत्र के सर्वागीण विकास, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और स्थानीय लोक-संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होनें जिले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने 1.13 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से पूरी हुई विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर परिषद बोर्ड की बैठक में भी हिस्सा लिया और विकास कार्यों की समीक्षा की। 3.30 लाख की लागत से बने PCC सड़क का किया उद्घाटन परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य की उपस्थिति में, सांसद ने नगर परिषद के वार्ड संख्या-2 में 43.30 लाख रुपए की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाले का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त, वार्ड संख्या-20 में 69.91 लाख रुपये की लागत से पोखर जीर्णोद्धार एवं छठ घाट निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया गया। उद्घाटन के बाद, सांसद नगर परिषद सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में सभापति रंजीता कुमारी निषाद, उपसभापति राजेश कुमार पंडित सहित सभी पार्षद उपस्थित थे। पार्षदों ने सांसद को क्षेत्र की विभिन्न लंबित योजनाओं और समस्याओं से अवगत कराया। CM से मिलकर आवंटित कराई जाएगी राशि इस पर सांसद राजेश वर्मा ने आश्वासन दिया कि फंड के अभाव में रुकी विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभागीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर राशि आवंटित कराई जाएगी ताकि खगड़िया के विकास में फंड की कमी न हो। सांसद ने माधवपुर पंचायत के विष्णुपुर में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने विष्णुपुर में एक भव्य पुस्तकालय के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय सड़कों के साथ-साथ पूरे जिले में लगभग 350 नई सड़कों का निर्माण और जर्जर सड़कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। विषहरी-बिहुला मेला का किया उद्घाटन राजेश वर्मा ने परबत्ता क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कल-कारखाने स्थापित करने की दिशा में सरकार के प्रयासों की भी जानकारी दी। दौरे के अंत में सांसद राजेश वर्मा ने जमालपुर में आयोजित ऐतिहासिक विषहरी-बिहुला मेला का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने मां बिहुला की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि विषहरी-बिहुला मेला क्षेत्र की समृद्ध लोक-संस्कृति, आस्था और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। सांसद राजेश वर्मा ने खगड़िया के गोगरी-जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र का दौरा किया। लोकसभा क्षेत्र के सर्वागीण विकास, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और स्थानीय लोक-संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होनें जिले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने 1.13 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से पूरी हुई विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर परिषद बोर्ड की बैठक में भी हिस्सा लिया और विकास कार्यों की समीक्षा की। 3.30 लाख की लागत से बने PCC सड़क का किया उद्घाटन परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य की उपस्थिति में, सांसद ने नगर परिषद के वार्ड संख्या-2 में 43.30 लाख रुपए की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाले का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त, वार्ड संख्या-20 में 69.91 लाख रुपये की लागत से पोखर जीर्णोद्धार एवं छठ घाट निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया गया। उद्घाटन के बाद, सांसद नगर परिषद सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में सभापति रंजीता कुमारी निषाद, उपसभापति राजेश कुमार पंडित सहित सभी पार्षद उपस्थित थे। पार्षदों ने सांसद को क्षेत्र की विभिन्न लंबित योजनाओं और समस्याओं से अवगत कराया। CM से मिलकर आवंटित कराई जाएगी राशि इस पर सांसद राजेश वर्मा ने आश्वासन दिया कि फंड के अभाव में रुकी विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभागीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर राशि आवंटित कराई जाएगी ताकि खगड़िया के विकास में फंड की कमी न हो। सांसद ने माधवपुर पंचायत के विष्णुपुर में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने विष्णुपुर में एक भव्य पुस्तकालय के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय सड़कों के साथ-साथ पूरे जिले में लगभग 350 नई सड़कों का निर्माण और जर्जर सड़कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। विषहरी-बिहुला मेला का किया उद्घाटन राजेश वर्मा ने परबत्ता क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कल-कारखाने स्थापित करने की दिशा में सरकार के प्रयासों की भी जानकारी दी। दौरे के अंत में सांसद राजेश वर्मा ने जमालपुर में आयोजित ऐतिहासिक विषहरी-बिहुला मेला का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने मां बिहुला की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि विषहरी-बिहुला मेला क्षेत्र की समृद्ध लोक-संस्कृति, आस्था और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

