नवादा के नारदीगंज थाना क्षेत्र स्थित नारदीगंज बाजार में बुधवार को मोबाइल छीनने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। यह घटना दिनदहाड़े फलमंडी के पास हुई, जिससे पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई। हालांकि, गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नारदीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार और एसआई दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने जिंदा कारतूस किया बरामद
पुलिस के पहुंचने से पहले ही गोली चलाने वाले आरोपी फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद कर पुलिस को सौंपा। मौके पर एक गोली फंस जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह विवाद बिक्कू निवासी प्रशांत कुमार और पंडपा निवासी आयुष कुमार के बीच हुआ था। आयुष कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर प्रशांत कुमार सहित पांच नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत में प्रशांत कुमार पर गोली चलाने का आरोप है। आरोपियों की पहचान करने का प्रयास जारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस फायरिंग के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है। नवादा के नारदीगंज थाना क्षेत्र स्थित नारदीगंज बाजार में बुधवार को मोबाइल छीनने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। यह घटना दिनदहाड़े फलमंडी के पास हुई, जिससे पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई। हालांकि, गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नारदीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार और एसआई दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने जिंदा कारतूस किया बरामद
पुलिस के पहुंचने से पहले ही गोली चलाने वाले आरोपी फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद कर पुलिस को सौंपा। मौके पर एक गोली फंस जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह विवाद बिक्कू निवासी प्रशांत कुमार और पंडपा निवासी आयुष कुमार के बीच हुआ था। आयुष कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर प्रशांत कुमार सहित पांच नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत में प्रशांत कुमार पर गोली चलाने का आरोप है। आरोपियों की पहचान करने का प्रयास जारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस फायरिंग के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है।

